एक्सप्लोरर

US On Nameplate Issue: पाकिस्तानी पत्रकार ने अमेरिका में उठाया कांवड़ यात्रा नेम प्लेट का मुद्दा, जानें US ने दिया क्या रिएक्शन

America on Kanwad Yatra Row: अमेरिका में भी योगी सरकार के नेम प्लेट वाले आदेश की गूंज सुनी गई है. एक पाकिस्तानी पत्रकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस मुद्दे से जुड़ा सवाल पूछा. 

US on Nameplate Issue: यूपी में कांवड़ रूट (Kanwar Route) की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने के योगी सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने भले ही अंतरिम रोक लगा दी हो लेकिन इसकी गूंज अमेरिका में भी सुनाई दी. योगी सरकार के नेम प्लेट वाला आदेश का मामला अब अमेरिका में उठा है, जिसे एक पाकिस्तानी पत्रकार ने उठाया. 

दरअसल, अमेरिका में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार ने अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर (Matthew Miller) से नेम प्लेट वाले आदेश से जुड़ा सवाल पूछा था. इस सवाल के जवाब में विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि नेम प्लेट वाले आदेश पर भारत के सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है ऐसा कोई भी नियम अब प्रभाव में नहीं है जिस पर सवाल उठाए जाएं.

अमेरिका ने दिखाया आईना

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता (Spokesperson for the United States Department of State) मैथ्यू मिलर ने पाकिस्तानी पत्रकार को इस मुद्दे पर आईना दिखाते हुए आगे कहा कि हम दुनिया में सभी धर्म और विश्वास की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं साथ ही इस बात के लिए भी प्रतिबद्ध हैं कि उनकी पूरी तरह से रक्षा की जाए. अमेरिका ने कहा कि इस प्रतिबद्धता के लिए हम सभी समकक्षों के भी लगातार संपर्क में रहते हैं. 

योगी सरकार ने दिया क्या आदेश?

योगी सरकार ने यूपी में कांवड़ रूट की दुकानों पर नेम प्लेट लगाने का आदेश दिया था जिसके तहत सभी दुकानदारों को दुकानों के बाहर नेम प्लेट लगाने को कहा गया था. दुकानदारों को कहा गया था कि वो नेम प्लेट में अपना नाम भी लिखें. इस आदेश का देश में काफी विरोध हुआ जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने इस पर अंतरिम रोक लगा दी. 

बीजेपी को झेलना पड़ा अपनों का विरोध

कांवड रूट की दुकानों पर नेम प्लेट (Name Plate) वाले आदेश पर एनडीए के सहयोगी दलों ने भी काफी विरोध किया. विरोध करने वालों में जेडीयू नेता केसी त्यागी, रालोद नेता जयंत चौधरी और लोजपा नेता चिराग पासवान भी शामिल थे. वहीं बीजेपी के वरिष्ठ मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने इस फैसले पर सवाल उठाए थे. 

ये भी पढ़ें: Hindu population in Muslim countries: इन मुस्लिम देशों में सबसे अधिक हिंदू आबादी, पड़ोसी देश में 1 करोड़ से अधिक हिंदू करते हैं निवास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget