एक्सप्लोरर

Pakistan: अचानक इस पाकिस्तानी यूट्यूबर को क्यों बंद करना पड़ा चैनल, इमोशनल वीडियो वायरल

Pakistan: पाकिस्तानी यूट्यूबर अनम शेख ने अपने चैनल को बंद करने का फैसला लिया है, जबकि इस चैनल के लिए पिछले 2 साल में उन्होंने काफी मेहनत की है. 

Pakistan News : पाकिस्तान की एक महिला यूट्यूबर ने अचानक से अपना यूट्यूब चैनल बंद करने का फैसला लिया है, जबकि इस यूट्यूबर के पास 1 लाख 61 हजार सब्सक्राइबर्स हैं. इस चैनल का नाम अनम शेख ऑफिसियल है, जिसे अनम शेख चला रही थी, हाल ही में उनकी शादी हुई है. चैनल बंद करने की वजह उन्होंनें स्पष्ट नहीं की है, लेकिन ऐसा लगता है कि उनके ऊपर पाकिस्तान के मौलानाओं का दबाव हो सकता है, क्योंकि अनम शेख आमतौर पर भारत और पाकिस्तान के मुद्दे पर लोगों से चर्चा करती थी. 

अनम शेख ने अपने यूट्यूब चैनल पर आखिरी वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह उनका शायद आखिरी वीडियो होगा आज के बाद वह अपने चाहने वाले लोगों के बीच नहीं होगी. उन्होंने कहा कि अपने भविष्य के लिए कई बार कड़े फैसले लेने पड़ते हैं. अनम ने बताया कि उनके लिए यूट्यूब छोड़ना बहुत कठिन काम है, लेकिन वह वीडियो न अपलोड कर पाने की वजह से कई दिनों से परेशान हैं. अनम ने बताया कि इस यूट्यूब चैनल के लिए उनके फैमिली ने उनका बहुत सपोर्ट किया है. अनम के पति ने भी कहा है कि अनम जो चाहे कर सकती हैं, लेकिन अनम ने अब यूट्यूब चैनल को बंद करने का फैसला लिया है. 

मोहब्बत का पैगाम देने निकली थी अनम
अनम की बातों से लग रहा है कि वह यूट्यूब चैनल छोड़ना नहीं चाहती हैं, लेकिन किसी मजबूरी की वजह से वे इसे बंद कर रही हैं. अनम ने बताया कि उनके पति ने भी मना नहीं किया है, तो आखिर कौन सा दबाव है, जिसकी वजह से अनम के चैनल बंद करना पड़ रहा है? अनम शेख ने बताया कि उन्होंने साल 2022 में इस चैनल की शुरूआत की थी, जिसके माध्यम से वो दुनिया में मोहब्बत का पैगाम देने की कोशिश कर रही थी. अनम ने बताया कि उनकी इस पहल की वजह से लोगों में बड़ा बदलाव आया है, लेकिन अब उन्हें यह चैनल बंद करना पड़ेगा. 

कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने क्या कहा? 
अनम के आखिरी वीडियो के कमेंट सेक्शन में कई यूजर ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा कि चैनल को आगे बढ़ाने के लिए भावनात्कमक स्टंट है. वहीं कुछ लोगों ने लिखा कि पाकिस्तान की आर्मी अनम को वीडियो नहीं बनाने दे रही है. एक यूजर ने लिखा कि पाकिस्तान में फ्रीडम ऑफ स्पीच का लोगों के पास अधिकार नहीं है. कई यूजर ने अनम फ्यूचर में आगे बढ़ने की शुभकामनाएं भी दी हैं. अनम ने आखिरी में कहा कि यह चैनल अब बंद हो रहा है वीडियो में इसमें अपलोड नहीं होंगे. जो वीडियो चैनल पर पहले से अपलोड हैं वह चलेंगे या नहीं यह उन्होंने स्पष्ट नहीं किया है.

यह भी पढ़ेंः चीन को दे रहे थे खुफिया जानकारी, जर्मनी और ब्रिटेन से जासूसी के आरोप में 5 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget