एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में क्यों जारी हुआ शूट एट साइट का ऑर्डर, इस्लामाबाद में हालात बेकाबू

Pakistan Protests: पाकिस्तान में इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर भड़की हिंसा में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और रेंजर्स पर हमला किया. इसमें 6 सुरक्षाकर्मी मारे गए.

Violence In Pakistan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं. सैकड़ों समर्थक इस्लामाबाद में घुसकर हिंसा पर उतारू हो गए हैं. श्रीनगर हाईवे पर प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा रेंजर्स को गाड़ियों से कुचल दिया जिसमें 4 पैराट्रूपर्स की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक अब तक इस हिंसा में 6 सुरक्षाकर्मी मारे जा चुके हैं और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. स्थिति को काबू में करने के लिए अनुच्छेद 245 के तहत सेना को बुलाया गया है और देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए गए हैं.

बताया जा रहा है कि खैबर पख्तूनख्वा से प्रदर्शनकारी डी-चौक की ओर बढ़ रहे हैं जो राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री कार्यालय और संसद जैसी प्रमुख इमारतों के पास है. प्रदर्शनकारियों ने शिपिंग कंटेनरों और बैरिकेड्स को भारी मशीनरी की मदद से हटा दिया. इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी और मुख्यमंत्री अली अमीन गंदापुर के नेतृत्व में मार्च जारी है. प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण विरोध का दावा कर रहे हैं, लेकिन हिंसा बढ़ती जा रही है.

अब तक दर्जनों पुलिसकर्मी घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में कहा कि कांस्टेबल मुहम्मद मुबाशिर बिलाल जिन्हें इस्लामाबाद में तैनात किया गया था कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करते समय "उपद्रवियों की हिंसा" के कारण घायल हो गए. इसमें ये भी कहा गया कि सरगोधा पुलिस का एक अन्य कांस्टेबल उपद्रवियों की ओर से की गई गोलीबारी के कारण घायल हो गया और उसका इलाज किया जा रहा है.

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में दर्जनों पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. पीएम शहबाज शरीफ ने इन हिंसक घटनाओं की निंदा करते हुए दोषियों को सजा देने का आदेश दिया है. गृह मंत्री ने भी चेतावनी दी कि हिंसक प्रदर्शनकारियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

बुशरा बीबी का अपील और समर्थकों का जोश

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने समर्थकों से अपील की है कि वे राजधानी पहुंचें और अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखें. उन्होंने इसे केवल इमरान खान की रिहाई का मुद्दा नहीं बल्कि देश और उसके नेतृत्व की लड़ाई बताया. उनका कहना है कि ये संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक इमरान खान रिहा नहीं होते.

देश में कानून-व्यवस्था की चुनौती

देशभर में अशांति फैलने से सरकार के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन गई है. प्रदर्शनकारियों के हिंसक तेवर और सुरक्षाबलों की सख्ती से हालात और गंभीर हो गए हैं. पाकिस्तान इस समय अपने राजनीतिक और सामाजिक इतिहास के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहा है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव

इस हिंसा और अशांति का पाकिस्तान की छवि पर नेगेटिव प्रभाव पड़ रहा है. इमरान खान के नेतृत्व में ये विरोध प्रदर्शन देश की स्थिरता और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है. अब यह देखना बाकी है कि सरकार इस स्थिति से कैसे निपटती है और क्या इमरान खान के समर्थक अपने उद्देश्यों को हासिल कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Anniversary: अयोध्या में राम मंदिर की वर्षगांठ की तारीख बदली, 22 जनवरी को नहीं होगा आयोजन, जानें- क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धोखे से अमेरिकी नागरिक बने हरिंदर सिंह, गलत पहचान बताकर ली नागरिकता
धोखे से अमेरिकी नागरिक बने हरिंदर सिंह, गलत पहचान बताकर ली नागरिकता
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget