एक्सप्लोरर

टीटीपी के हमलों से बौखलाया पाकिस्तान, भारत पर लगाए बेबुनियाद आरोप, जानें क्या कहा?

Pakistan On India: आतंकवादियों की पनाहगाह माने जाने वाले पाकिस्तान ने भारत पर आतंकी तत्तों को वित्तपोषित करने और उनका समर्थन करने के बेबुनियाद आरोप लगाए हैं.

Pakistan Allegations On India: तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और उससे संबंधित संगठनों के आतंकी हमलों के मद्देनजर पाकिस्तान की बौखलाहट सामने आई है. पाकिस्तान ने भारत पर देश को अस्थिर करने लिए आतंकी समूहों का समर्थन करने और उन्हें आर्थिक मदद मुहैया कराने के बेबुनियाद आरोप लगाए हैं. पाकिस्तान ने दावा किया है कि उसके पास इसके सबूत हैं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जेहरा बलूच ने गुरुवार (21 दिसंबर) को साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ''ऐसे कई मामले हैं जिनमें हमारे पास आतंकी तत्वों की संलिप्तता के ठोस सबूत हैं. इन्हें भारत की ओर से वित्त पोषित और समर्थित किया जाता है और आने वाले दिनों में हम मीडिया के साथ ज्यादा डिटेल साझा करेंगे.''

सीमा पार से हुए कई आतंकी हमले- पाकिस्तान

इससे एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक कार्यक्रम में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कहा था कि प्रतिबंधित आतंकवादी समूह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और उससे संबद्ध संगठनों ने उनके देश की धरती पर सीमा पार से कई आतंकी हमलों को अंजाम दिया है.

वह अफगानिस्तान से संचालित होने वाले कई आतंकी समूहों की ओर ध्यान आकर्षित कर रहे थे लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा भारत की तरफ भी था. वह अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन से संबंधित यूएनएससी के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

मुनीर अकरम बोले- टीटीपी ने उन्नत हथियार कैसे हासिल किए?

मुनीर अकरम ने कहा कि टीटीपी आतंकियों की ओर से उन्नत सैन्य उपकरण हासिल करने और उनकी ओर से इनका इस्तेमाल किए जाने के कारण ये हमले ज्यादा घातक हो गए हैं. उन्होंने ने संयुक्त राष्ट्र से इसकी गहन जांच करने का आग्रह किया है कि टीटीपी ने अफगानिस्तान में विदेशी ताकतों की ओर से छोड़े गए उन्नत सैन्य उपकरण कैसे हासिल किए.

मुनीर अकरम ने कहा, ''हमने केवल इस वर्ष इन हमलों में अपने सैकड़ों बहादुर जवानों और नागरिकों को खो दिया है और पिछले हफ्ते टीटीपी से संबद्ध समूह ने डेरा इस्माइल खान में हमारे सुरक्षाकर्मियों पर एक जघन्य हमला किया, जिसमें 23 से ज्यादा सैनिकों की मौत हो गई थी.''

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में 12 दिसंबर को टीटीपी से संबंधित आतंकियों ने सुरक्षा बलों की चौकी को विस्फोटक से लदे वाहन से टक्कर मार दी थी. इस हमले में 23 सैनिक मारे गए थे.

अमेरिकी सैनिक छोड़कर चले गए थे अफगानिस्तान में हथियार

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अकरम उन अमेरिकी हथियारों का जिक्र कर रहे थे जो अगस्त 2021 में अमेरिकी सैनिकों की वापसी पूरी होने के बाद अमेरिकी सेना की ओर से अफगानिस्तान में छोड़ दिए गए थे. अकरम ने कहा कि पाकिस्तान की मांग है कि संयुक्त राष्ट्र को यह पता लगाने के लिए जांच करानी चाहिए कि ये हथियार टीटीपी के कब्जे में कैसे आए.

(भाषा इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 300 से ज्यादा भारतीयों को लेकर जा रहा विमान फ्रांस में रोका गया, क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा

वीडियोज

Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget