एक्सप्लोरर

Pakistan Controversy: यूनिवर्सिटी की परीक्षा में पूछा गया- 'भाई-बहन के बीच सेक्स' पर सवाल, अब जमकर हो रहा है बवाल

Pakistan University Controversy: कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रश्नपत्र के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति से इस मामले पर पूछताछ की मांग की है.

Question On Relationship Between Brother and Sister: पाकिस्तान में एक विश्वविद्यालय द्वारा छात्रों से 'भाई और बहन के बीच सेक्स' के बारे में उनके विचार पूछने का ममला सामने आया है. इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है और पड़ोसी देश में विवाद खड़ा हो गया है. कई मशहूर हस्तियों और छात्र निकायों ने इस्लामाबाद स्थित COMSATS विश्वविद्यालय के प्रश्न पत्र को 'अश्लील' करार देते हुए इसकी आलोचना की. वहीं  कई लोगों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रश्नपत्र के स्क्रीनशॉट साझा करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति से इस मामले पर पूछताछ की मांग की है.

छात्रों को एक प्रश्नपत्र में पैराग्राफ दिया गया था जिसमें जूली और मार्क नामक किरदार के बीच बातचीत थी. उस पैराग्राफ को पढ़कर " छात्रों को एक निबंध लिखना था. यह पेपर पिछले साल दिसंबर में बैचलर ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (बीईई) के छात्रों को दिया गया था.

क्या सवाल था जिसपर बवाल हो रहा है

पेपर में एक भाई बहन से संबंधित पैराग्राफ था जो इस प्रकार था- ''जूली और मार्क भाई और बहन हैं. वे कॉलेज से गर्मी की छुट्टियों में फ्रांस में एक साथ यात्रा कर रहे हैं. एक रात वे समुद्र तट के पास एक केबिन में अकेले थे. उन्होंने फैसला किया कि अगर वे संबंध बनाएंगे तो यह दिलचस्प होगा.  यह दोनों के लिए  नया अनुभव होगा"

इस पैरा पर कई सवाल छात्रों से पूछे गए थे. छात्रों से पूरे परिदृश्य के बारे में उनके विचार पूछे गए और क्या जूली और मार्क के लिए "प्यार करना" ठीक था, पूछा गया था.

लोगों की प्रतिक्रिया

अभिनेता और गायक मिशी खान ने ट्विटर पर कहा, "आप को शर्म आनी चाहिए @cuissbc. आपके विश्वविद्यालय को सील कर देना चाहिए और विकृत शिक्षकों को बाहर निकाल देना चाहिए, जिसने भी यह सवाल पूछा है, उसे सलाखों के पीछे होना चाहिए. आपकी यह सवाल पूछने की हिम्मत कैसे हुई?"

वहीं इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) से जुड़े शहरयार बुखारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा,'' पाकिस्तान के शीर्ष विश्वविद्यालय पाकिस्तान के युवाओं और हमारी संस्कृति और धार्मिक मूल्यों को नष्ट करने के मिशन पर हैं." 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
PoK में गूंजा ‘पाकिस्तान छोड़ो’ का नारा! सरदार अमान खान ने दी चुनौती
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
पाकिस्तान में HIV से हड़कंप! कराची अस्पताल में 6 बच्चों की मौत, 94 संक्रमित मिले
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक
'जल्द ही कूड़ेदान में...', ईरान ने ट्रंप का जमकर उड़ाया मजाक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
10 किलोवाट के सोलर सिस्टम से कितने AC चला सकते हैं? जानिए पूरा हिसाब
Embed widget