एक्सप्लोरर

Jaffar Express Hijack: हाईजैक जाफर एक्सप्रेस के भीतर BLA ने किसको, कैसे और कितनों को मारा, आजाद हुए लोगों ने बताया सच

Jaffar Express: पाकिस्तान के सुरक्षाबलों ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को बुधवार (12 मार्च) रात BLA से मुक्त कराया. BLA के सभी 33 लड़ाके मार गिराए गए.

Jaffar Express: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी इलाके में 440 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री ट्रेन पर हमला करने वाले बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) के सभी 33 हमलावरों को बुधवार (12 मार्च) रात को मार गिराया गया. पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने देर तक चली मुठभेड़ में आखिरकार सफलता पाई और बंधकों को छुड़ा लिया. हालांकि इससे पहले BLA के लड़ाकों ने 21 बंधकों की हत्या कर दी. जिन यात्रियों ने यह भयानक मंजर देखा, अब उनकी आपबीती सामने आ रही है. इन बंधकों ने बताया कि कैसे BLA के लड़ाकों ने ट्रेन पर कब्जा कर रखा था और पहचान पत्र देखकर गोली मार रहे थे. 

मुहम्मद नवीद BLA की ट्रेन हाईजैकिंग के दौरान भागने में कामयाब रहे थे. एएफपी के साथ बातचीत में उन्होंने बताया, 'हमें एक-एक करके ट्रेन से बाहर आने को कहा. सबसे पहले महिलाओं को अलग किया और उन्हें ट्रेन से जाने को कहा. उन्होंने बुजुर्गों को भी बख्श दिया. हम लोगों को कहा गया कि हमें कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन जब कुल 185 लोग बाहर आए तो उन्होंने इनमें से कुछ को चुनना शुरू किया और गोली मारना शुरू कर दिया.'

'हमें कहा पीछे मुड़कर मत देखना'
38 साल के एक ईसाई मजदूर बाबर मसीह ने एएफपी से बातचीत में बताया, 'हम लोगों को रेलवे प्लेटफॉर्म पर बने एक हॉस्पिटल जाना था. बीच में ही यह सब हो गया. हमारे घर की महिलाओं ने उनसे दुआ की तब जाकर उन्होंने हमें छोड़ा और कहा कि पीछे मुड़कर मत देखना. जब हम वहां से भाग रहे थे तो मैंने देखा कि हमारे साथ-साथ कई अन्य लोग भी दौड़ रहे थे.'

'लड़ाके अंदर आए और गोली मार दी'
पंजाब प्रांत के गुजरांवाला जिले के रहने वाले नोमान अहमद भी ट्रेन में सवार थे. वह ईद के लिए अपने परिवार के साथ घर लौटने की तैयारी में थे. NYT से बातचीत में उन्होंने बताया, 'जब हमने विस्फोट की आवाज सुनी, तो हम फर्श पर लेट गए और ट्रेन के दरवाजे बंद कर लिए ताकि गोलियों से बच सकें.'

अहमद बताते हैं, 'कुछ ही देर में एक लड़ाका आया और महिलाओं और बुजुर्गों को बाकी यात्रियों से अलग कर दिया. इन सभी को ट्रेन से जाने के लिए कह दिया गया. कुछ घायल यात्री तब ट्रेन में ही थे. इन्हें भी बाहर आने को कहा, जब वे नहीं निकले तो लड़ाकों ने उन सभी को गोली मार दी.'

क्वेटा से पेशावर जा रही थी ट्रेन
जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर जा रही थी. बीच में ही BLA ने पटरियों को उड़ा दिया, जिसके बाद ट्रेन को वहीं थमना पड़ा. BLA की कई मांगें थीं, जिन पर वह सरकार को झुकाना चाहती थी. हालांकि उनका मिशन सफल नहीं हो सका और हाईजैक करने वाले सभी लड़ाकों को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया.

यह भी पढ़ें...

Sunita Williams: रॉकेट लॉन्च में बचा था एक घंटा, हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ फेल, टल गई सुनीता विलियम्स की वापसी; अब क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
भारत-अमेरिका ट्रेड डील होना लगभग तय! ट्रंप के ऐलान से संकेत, सीतारमण ने क्या कहा?
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget