एक्सप्लोरर

Pakistan: टीटीपी के 8 आतंकियों को पाकिस्तान ने किया गिरफ्तार, संगठन खूंखार घटनाओं को दे चुका है अंजाम

Pakistan Terror Organization: पाकिस्तान में लगातार आतंकवादी हमलों के जरिये सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा रहा है.

Tehrik-i-Taliban Pakistan: पाकिस्तान में आतंक का पर्याय बने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी (टीटीपी) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है. शनिवार को पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने टीटीपी और अल-कायदा के 8 कथित उग्रवादियों को लाहौर और सरगोधा, पंजाब से गिरफ्तार किया है. टीटीपी पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन है, जिसके दहशतगर्द लगातार खूनी घाटनाओं को अंजाम दे रहे हैं.  

पाकिस्तान में लगातार आतंकवादी हमलों के जरिये सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा रहा है. इससे पहले 27 फरवरी 2023 को अफगानिस्तान की सीमा से लगे देश के अशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में एक सुरक्षा जांच चौकी पर हथियारबंद आतंकवादियों ने हमला बोला था. आतंकियों ने कई राउंड फायरिंग की थी. इस हमले में पाकिस्तानी सेना (Pakistan Army) के दो अधिकारी मारे गए थे. 

गोला-बारूद के साथ पकड़े गए थे आतंकी
पाकिस्तान के आईएसपीआर ने कहा, "गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि दो अन्य को गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया." बतया गया कि गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारी भी मारे गए. आर्मी की मीडिया शाखा ने कहा कि आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए इलाके में तलाशी की जा रही है.

मस्जिद में हुआ था आत्मघाती हमला
बता दें कि 30 जनवरी को तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने पेशावर की एक मस्जिद में दोपहर की नमाज पढ़ने के दौरान खुद को उड़ा लिया था, जिसमें 101 लोग मारे गए थे. जबकि 200 से अधिक घायल हो गए थे. वहीं, पिछले साल नवंबर में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने जून 2022 में सरकार के साथ हुए अनिश्चितकालीन संघर्ष विराम को वापस ले लिया था और अपने आतंकवादियों को सुरक्षा बलों पर हमले करने का आदेश दिया था.

वहीं. तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पीएम शहबाज शरीफ की पीएमएल-एन और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो-जरदारी की पीपीपी पार्टी के बड़े नेताओं को निशाना बनाने की धमकी दे चुका है. टीटीपी का कहना है कि अगर पाकिस्तान की सरकार उनके खिलाफ एक्शन जारी रखती है तो वो बड़े नेताओं पर हमला करने में संकोच नहीं करेगा.

यह भी पढ़ें: China Defense Budget: चीन ने अपना रक्षा बजट बढ़ाने के दिए संकेत, संसद सत्र में नए प्रधानमंत्री की भी होगी घोषणा

 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget