एक्सप्लोरर

China Defense Budget: चीन ने अपना रक्षा बजट बढ़ाने के दिए संकेत, संसद सत्र में नए प्रधानमंत्री की भी होगी घोषणा

China Parliament Session: चीन ने शनिवार को अपने रक्षा बजट को बढ़ाने का संकेत दिया. चीन का रक्षा बजट अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा रक्षा खर्च है.

China Defense Budget: चीन ने अपने वार्षिक संसद सत्र से पहले 'जटिल सुरक्षा चुनौतियों' का हवाला देते हुए शनिवार (4 मार्च) को अपना रक्षा बजट बढ़ाने का संकेत दिया. संसद सत्र के दौरान प्रधानमंत्री ली कचियांग के उत्तराधिकारी के नाम समेत नए मंत्रियों की जानकारी सामने आ सकती है. शीर्ष सलाहकार निकाय 'चाइनीज पीपुल्स पॉलिटिकल कन्सलटेटिव कॉन्फ्रेंस' (सीपीपीसीसी) की बैठक के साथ ही शनिवार को चीनी संसद का बजट सत्र (China Parliament Session) शुरू हुआ.

वहीं, राष्ट्रीय विधायिका नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की बैठक रविवार (5 मार्च) से शुरू होगी. सप्ताह भर से अधिक समय तक चलने वाले सत्रों में 5,000 से अधिक प्रतिनिधि और सलाहकार भाग लेंगे, जिसके दौरान चीन औपचारिक रूप से अपने नए मंत्रिमंडल और शीर्ष आधिकारिक नेतृत्व की घोषणा करेगा.

राष्ट्रपति शी जिनपिंग नए नेता को सौंपेंगे पीएम पद

संभावना जताई जा रही है कि इस दौरान चीनी प्रधानमंत्री ली के उत्तराधिकारी के तौर पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग के करीबी ली कियांग का नाम घोषित किया जा सकता है. राष्ट्रपति शी (69) को छोड़कर सभी शीर्ष नेताओं को हर 10 साल में नेतृत्वकारी टीम बदलने की परंपरा के तहत बदला जाएगा.

अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा रक्षा बजट

एनपीसी के सत्र की शुरुआत से पहले प्रवक्ता वांग चाओ ने देश के रक्षा बजट में वृद्धि का संकेत दिया, जो पिछले साल 7.1 प्रतिशत की वृद्धि के बाद कुल 230 अरब डॉलर था. अमेरिका (America) का रक्षा बजट 777.1 अरब डॉलर है, जिसके बाद चीन (China) का रक्षा बजट दूसरा सबसे बड़ा रक्षा खर्च है.

वांग ने बजट की राशि का खुलासा नहीं करते हुए कहा कि रविवार को एनपीसी में औपचारिक रूप से इसके बारे में जानकारी दी जाएगी. उन्होंने कहा कि चीन का सैन्य आधुनिकीकरण किसी भी देश के लिए खतरा नहीं होगा. वांग ने कहा कि इसके विपरीत, यह क्षेत्रीय स्थिरता और विश्व शांति की रक्षा के लिए केवल एक सकारात्मक फोर्स होगी.

ये भी पढ़ें- 

Philippines Firing: फिलीपींस में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत, गवर्नर को गोलियों से भूना, हमले में 5 और लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
US- ईरान में फिर शुरू होगी बातचीत? ट्रंप का दावा- हॉर्मुज पर पूरा कंट्रोल
भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget