एक्सप्लोरर

Pakistan Terrerist Attack: पाकिस्तान में नहीं थम रहे आतंकी हमले, बलूचिस्तान में चेकपोस्ट पर हुए अटैक में चार सुरक्षाकर्मियों की मौत

Terrerist Attack In Pakistan: पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में आतंकवादी हमलों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है. ताजा आतंकी हमला बलूचिस्तान में हुआ है. जिसमें चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई है.

Pakistan Terrerist Attack: पाकिस्तान के बलूचिस्तान के शेरानी जिले में एक चेकपोस्ट पर अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार (2 जुलाई) को हमला कर दिया, जिसमें चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई. पाकिस्तान के जियो न्यूज ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि हमलावरों ने चेकपोस्ट पर अंधाधुंध फायरिंग कर चार सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी. 

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, जवाबी फायरिंग में एक हमलावर मारा गया. साथ ही घटना के बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुदुस बिजेंजो ने इस हमले की निंदा की है. 

सीएम ने की घटना की निंदा 

आतंकी हमले के बाद सीएम ने कहा कि आतंकवादी कायरतापूर्ण कृत्यों से सुरक्षा बलों का मनोबल नहीं गिरा सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा बलों का बलिदान देश के लिए एक मिसाल है. बिजेंजो ने कहा कि सुरक्षा बल दृढ़ निश्चय और साहस के साथ देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं. 

शनिवार को भी हुआ था हमला 

गौरतलब है कि इससे पहले शनिवार को, स्मार्ट पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स क्वेटा पर एक हमले में एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया था, तब हमलावर ने स्टेशन पर ग्रेनेड फेंका और मौके से भाग गया था.

पाकिस्तान में आतंकवादी हमले बढ़े हैं 

बता दें कि पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में आतंकवादी हमलों की बाढ़ आ गई है. एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों की संख्या 2021 की तुलना में पिछले साल 27 प्रतिशत बढ़ गई है. 2022 में 262 आतंकवादी हमलों में कम से कम 419 लोग मारे गए, जबकि 734 घायल हुए. 

ये भी पढ़ें: France Riots: चीनी टूरिस्टों पर हुए हमले के बाद फ्रांस पर भड़का चीन, अपने नागरिकों से की खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget