एक्सप्लोरर

Pakistan Crime: पाकिस्तान में बढ़ रहा है स्ट्रीट क्राइम, लुटेरों ने दर्जी की दुकान भी नहीं छोड़ी, 25 सूट लूटे

Pakistan Street Crime: आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान में अपराध भी दिनों दिन बढ़ रहा है. अब अपराधियों ने दर्जी की दुकान को भी नहीं छोड़ा और 25 सूट लूट कर ले गए.

Pakistan Loot Case: एक तरफ पाकिस्तान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो वहीं देश में लगातार क्राइम का ग्राफ भी बढ़ रहा है. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए दर्जी की दुकान को भी नहीं छोड़ा और सूट चुरा ले गए. पाकिस्तान के गुजरांवाला में एक दर्जी की दुकान पर धावा बोल दिया और 25 सूट और अन्य कीमती सामान ले गए.

एआरवाई न्यूज के मुताबिक, गुजरांवाला के रहवाली स्थित एक दर्जी की दुकान में इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. लुटेरे कस्टमर बनकर दर्जी की दुकान में घुसे और ईद-उल-फितर के त्योहार के मौसम में ऑर्डर पूरा करने के लिए सिलाई में लगे दर्जी और उसके कारीगरों को बंदूक की नोक पर लूट लिया.

25 सूट भी लूट ले गए चोर

सिलाई के लिए आए कुल 25 सूट भी ये चोर चुराकर ले गए. इतना ही नहीं दुकानदार के साथ साथ कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी लूट लिया और मौके से फरार हो गए. एआरवाई न्यूज के अनुसार, दुकानदार ने अधिकारियों से मामले पर तत्काल कार्रवाई करने और उसे न्याय दिलाने की मांग की है.

पाकिस्तान में बढ़ा स्ट्रीट क्राइम

बिजनेस ब्रेकॉर्डर ने हाल ही में बताया कि पाकिस्तानी रुपये में गिरावट के बीच पाकिस्तान में, विशेष रूप से कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में सड़क अपराध में वृद्धि हुई है. पाकिस्तान में कुछ गिरोह ऐसे हैं जो बेखौफ होते जा रहे हैं. उदाहरण के लिए, कराची, देश का सबसे बड़ा शहरी केंद्र है जहां कुछ आंकड़े दावा करते हैं कि सड़क अपराध की दर कुछ साल पहले अपने चरम थी और वो नीचे आई लेकिन फिर भी यहां इस तरह के अपराध लगातार देखे जा रहे हैं.

नागरिक-पुलिस संपर्क समिति (CPLC) का हवाला देते हुए बिजनेस ब्रेकॉर्डर के अनुसार, कराची में सड़क पर होने वाले अपराधों में खतरनाक वृद्धि देखी गई है. अधिक चिंताजनक बात यह है कि विरोध करने पर लुटेरों ने लोगों को गोली मार देने वाली वारदातों को अंजाम दिया. साल 2023 के पहले तीन महीनों के दौरान, 21,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए.

ये भी पढ़ें: Pakistan Bus Fare: पाकिस्तान में कितना है बस का किराया? सिर्फ 350 किलोमीटर जाने के लग जाते हैं इतने ज्यादा पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget