एक्सप्लोरर

राजनाथ सिंह ने कहा- घुसकर मारेंगे तो बौखलाया पाकिस्तान, दिया जहरीला बयान

Pakistan on PoK: पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी है.

Pakistan on PoK: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर मारने की टिप्पणी के एक दिन बाद शनिवार को पड़ोसी मुल्क ने कहा कि वह अपनी संप्रभुत्ता की रक्षा करने के इरादे और क्षमता को लेकर दृढ़ है.

यहां विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्र में शांति के लिए अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी है, लेकिन शांति की उसकी इच्छा का गलत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए.

विदेश कार्यालय ने चुनाव में फायदे के लिए घृणास्पद भाषण देने के लिए भारत की सत्तारूढ़ सरकार की आलोचना करते हुए एक बयान में कहा, ‘‘इतिहास पाकिस्तान के दृढ़ संकल्प और अपनी रक्षा करने की क्षमता का गवाह है.’’

विदेश कार्यालय का बयान राजनाथ सिंह की शुक्रवार की उस टिप्पणी के जवाब में आया है कि अगर आतंकवादी भारत में शांति भंग करने की कोशिश करते हैं या आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देते हैं तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा और अगर वे पाकिस्तान भाग जाते हैं तो भारत पड़ोसी देश में घुसकर उन्हें मारेगा.

राजनाथ सिंह ब्रिटिश अखबार ‘द गार्जियन’ में प्रकाशित एक खबर को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने 2019 के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा दृष्टिकोण के तहत पाकिस्तान में आतंकवादियों की हत्या कराई है.

विदेश कार्यालय ने कहा कि पाकिस्तान आक्रमण के किसी कृत्य के खिलाफ अपनी संप्रभुत्ता की रक्षा करने के इरादे और क्षमता को लेकर दृढ़ है और उसने श्रेष्ठ सेना होने के भारत के दावे को खारिज कर दिया.

बयान में कहा गया है, ‘‘पाकिस्तान के अंदर मनमाने ढंग से 'आतंकवादी' करार दिए गए और नागरिकों की हत्या करने की तैयारी के बारे में भारत का दावा स्पष्ट रूप से दोषी होने की स्वीकारोक्ति है.’’

इसमें कहा गया है, ‘‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए यह जरूरी है कि वह भारत को उसके जघन्य और गैरकानूनी कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराए.’’ उसने कहा कि ऐसा ‘‘गैर-जिम्मेदाराना बर्ताव न केवल क्षेत्रीय शांति को कमजोर करता है, बल्कि दीर्घकाल में रचनात्मक भागीदारी की संभावनाओं को भी बाधित करता है.’’ सिंह ने यह भी कहा था कि भारत हमेशा अपने पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखना चाहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
इजरायल की बकरीद की बधाई पर भड़का ईरान, कहा- 'कसाई भी...'
इजरायल की बकरीद की बधाई पर भड़का ईरान, कहा- 'कसाई भी...'
'Get The FU@$ Out!' अमेरिका में भारतीय कपल संग बदसलूकी, वायरल वीडियो पर मचा बवाल
'Get The FU@$ Out!' अमेरिका में भारतीय कपल संग बदसलूकी, वायरल वीडियो पर मचा बवाल
'भीख मांगते हैं ट्रंप', धमकियों को लेकर फायर हुआ ईरान, बताई समझौते की क्या है रेड लाइन
'भीख मांगते हैं ट्रंप', धमकियों को लेकर फायर हुआ ईरान, बताई समझौते की क्या है रेड लाइन

वीडियोज

Karnataka CM | Siddaramaiah Resignation: 'मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं'- सिद्धारमैया | DK Shivakumar
Israel Attack On Lebanon: नहीं मान रहा इजरायल, लेबनान में भारी तबाही | Netanyahu | Iran | Trump | US
Breaking | US Iran War: ईरान के सैन्य ठिकाने पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal
Israel Attack On Lebanon: इजरायल की एयर स्ट्राइक से भारी तबाही, लेबनान में दहशत! | Netanyahu | Iran
Breaking | US Iran War: ईरान की सीक्रेट मिलिट्री साइट पर भयंकर हमला! | Trump | Nuclear Deal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Asia Pacific Security Report: भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
भारत के सामने मंडरा रहा डबल खतरा? डरा रही IISS की 150 पन्नो की रिपोर्ट, नो पीस का जिक्र
सरकार से दूर लेकिन हाथ में कंट्रोल! नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा- 'शाम में…'
सरकार से दूर लेकिन हाथ में कंट्रोल! नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा- 'शाम में…'
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
कर्नाटक का नाटक ब्रेकफास्ट पर खत्म! सिद्धारमैया ने लगाया गले तो DK शिवकुमार ने छुए CM के पैर
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल
VAIBHAV SOORYAVANSI: गेंदबाज से कोई फर्क न पड़ना ही वैभव की जीत का मंत्र- ध्रुव जुरेल
Drishyam 3 BO Day 7: ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन की धुआंधार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, 7वें दिन भी की दमदार कमाई, अब बनाने वाली है ये बड़ा रिकॉर्ड
बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
बंदर अब्बास पोर्ट पर हमले का ईरान ने लिया बदला, IRGC ने अमेरिकी एयरबेस को बनाया निशाना
Why Nalanda Set On Fire: क्यों लगाई गई थी नालंदा विश्वविद्यालय को आग? हैरान कर देगी इसके पीछे की सच्चाई
क्यों लगाई गई थी नालंदा विश्वविद्यालय को आग? हैरान कर देगी इसके पीछे की सच्चाई
Brain Health: B12 नॉर्मल होने पर भी सुन्न हो रहे हाथ-पैर और घट रही याददाश्त, रिसर्च में सामने आया सच
B12 नॉर्मल होने पर भी सुन्न हो रहे हाथ-पैर और घट रही याददाश्त, रिसर्च में सामने आया सच
Embed widget