एक्सप्लोरर

'इस बार 200-250 KM नहीं, अंदर तक घुसकर...', राजनाथ सिंह के बयान पर बिलबिलाया पाकिस्तान, ख्वाजा आसिफ ने दी गीदड़भभकी

Operation Sindoor: बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी. इस आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था.

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जो बयान दिया है, उसको लेकर पाकिस्तान में हंगामा मचा हुआ है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान के रक्षामंत्री बीते 24 घंटे में 2-3 बार भारत को गीदड़भभकी दे चुके हैं. उन्होंने कहा कि अगर भारत ने दोबारा कोशिश की तो उसे पिछले साल से भी ज्यादा अपमान का सामना करना पड़ेगा. 
 
पाकिस्तान के चैनल समा टीवी को दिए फोनो पर ख्वाजा आसिफ ने कहा, 'अगर भारत की तरफ से भविष्य में किसी तरह का अटैक हुआ तो पाकिस्तान भी जवाब देगा. इस बार संघर्ष 200–250 किलोमीटर तक ही सीमित नहीं रहेगा, हम सीमा के अंदर घुसकर बहुत भीतर तक मार करेंगे.'

ख्वाजा आसिफ ने इससे पहले एक्स पर पोस्ट कर कहा था, 'अगली बार हमारा जवाब निर्णायक होगा. इसमें कोई वहम नहीं होना चाहिए का पाकिस्तान शांति और क्षेत्र की स्थिरिता के लिए प्रतिबद्ध है, लेकिन देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है.'  

राजनाथ सिंह के किस बयान पर बौखलाया पाकिस्तान?

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (2 अप्रैल, 2026) को तिरुवनंतपुरम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तान को घुटनों पर आने वाली बात याद दिला दी. उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद भारतीय सैनिकों ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को महज 22 मिनट में घुटनों पर ला दिया था. भारतीय सैन्य इतिहास में आतंकवाद के खिलाफ किया गया, अब तक का यह सबसे बड़ा ऑपरेशन था. यह ऑपरेशन अभी तक बंद नहीं हुआ है. यदि कोई भी गलत हरकत सरहद पार से हुई तो उसका मुंहतोड़ जवाब ही नहीं दिया जाएगा, बल्कि अभूतपूर्व कार्रवाई होगी.

पहलगाम हमले के जवाब में सेना ने किया था ऑपरेशन सिंदूर

बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी. इस आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया था. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में स्थित कम से कम नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया था और कुछ प्रमुख सैन्य ठिकानों पर भी हमले किए गए थे. इसके जवाब में पाकिस्तान ने भी भारतीय सीमा पर हमले को अंजाम दिया, लेकिन भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से उसके होश उड़ गए. पाकिस्तान के कई एयरबेस और एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गए. जिसके बाद पड़ोसी देश घुटनों पर आ गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह वेनेजुएला नहीं...', ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
'यह वेनेजुएला नहीं...', स्टीव विटकॉफ से ईरान के विदेश मंत्री ने ऐसा क्यों कहा था? अराघची ने बताया
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget