एक्सप्लोरर

Pakistan: पीटीआई सांसद की धमकी- अगर इमरान खान को कुछ हुआ तो आत्मघाती हमले को दूंगा अंजाम

Pakistan: अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से सत्ता से बेदखल किए गए इमरान खान दावा करते रहे हैं कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव एक "विदेशी साजिश" साजिश थी.

Pakistan: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के एक वफादार सांसद ने सोमवार को धमकी दी कि अगर उनके नेता को नुकसान पहुंचा तो वह देश के मौजूदा शासकों पर आत्मघाती हमला (Suicide Attack) कर देंगे. पीटीआई से नेशनल असेंबली के लिए 2018 में कराची से चुने गए अताउल्लाह (Attaullah) ने ट्विटर पर एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया ताकि खान को नुकसान पहुंचाने की स्थिति में अपनी मंशा स्पष्ट कर सके

अताउल्लाह ने वीडियो संदेश में कहा, "अगर इमरान खान के सिर के एक भी बाल को नुकसान पहुंचा तो देश चलाने वालों को चेतावनी दी जाती है, ‘न तो आप रहेंगे और न ही आपके बच्चे.’ मैं सबसे पहले आप पर आत्मघाती हमला करूंगा, मैं आपको जाने नहीं दूंगा. उसी तरह, हजारों कार्यकर्ता तैयार हैं."  अताउल्लाह पेशे से वकील हैं और खान के प्रबल समर्थक हैं.

अप्रैल में सत्ता से बेदखल किए गए इमरान खान
अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से सत्ता से बेदखल किए गए इमरान खान दावा करते रहे हैं कि उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव एक "विदेशी साजिश" साजिश थी जो उनकी उनकी स्वतंत्र विदेश नीति के वजह से रची गई थी. उन्होंने साजिश के पीछे अमेरिका का नाम लिया है, हालांकि वाशिंगटन ने इस आरोप से इनकार किया है.

इमरान खान के समर्थकों ने चेतावनी दी है कि उनके नेता के जीवन को खतरा है. पाकिस्तान के पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने अप्रैल की शुरुआत में कहा था कि सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इमरान खान की हत्या की साजिश की सूचना दी गई थी.

इमरान खान ने भी 14 मई को दोहराया कि उनकी जान को खतरा है. पूर्व पीएम ने एक रैली में अपने समर्थकों से कहा कि उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया है जिसमें उन्होंने उन सभी लोगों के नाम लिए हैं जिन्होंने "मेरे खिलाफ साजिश रची".

इमरान खान की सुरक्षा बढ़ाई गई
सरकार ने उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा बढ़ा दी है और साथ ही इस्लामाबाद के बनिगला उपनगर में उनके महलनुमा आवास के आसपास सुरक्षा घेरा भी बढ़ा दिया है.

 

ऐसा कम ही होता है कि किसी मौजूदा सांसद ने आत्मघाती हमले की धमकी दी हो. वीडियो वायरल होने के बाद, एक पत्रकार ने अधिकारियों को आतंकवाद के लिए अताउल्लाह के खिलाफ कार्रवाई करने की याद दिलाई.

सैयद तलत हुसैन (जो एक प्रसिद्ध एंकर हैं) ने ट्वीट किया, “उस कानून को क्या कहा जाता था जिसके तहत ऐसी धमकियों को ध्यान में रखा जाता था? अरे हा, आतंकवाद विरोधी अधिनियम!”

यह भी पढ़ें: 

Sri Lanka Crisis: ‘मैं फिर से चुनाव नहीं लड़ूंगा’, श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे की घोषणा

Russia Ukraine War: ब्रिटेन के रक्षा सचिव बोले- यूक्रेन रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है अगर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
इमरान खान के अस्पताल जाने पर फंसा पेंच! SC के आदेश को चुनौती देगी सरकार
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget