एक्सप्लोरर

Imran Khan in Crisis: पाकिस्तान चुनाव आयोग ने पूर्व पीएम इमरान खान पर कसा शिकंजा, जानिए और किसे मिला नोटिस

Pakistan PM Imaran Khan: ईसीपी ने केपी के मुख्यमंत्री और इमरान खान को अपनी स्थिति साफ करने के लिए 20 सितंबर को डीएमओ के सामने पेश होने का निर्देश दिया है.

Pak EC Notice to Imran Khan: पाकिस्तान (Pakistan) के चुनाव आयोग (Election Commission) ने शनिवार (17 सितंबर) को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) आचार संहिता का उल्लंघन (violating) करने के लिए नोटिस (Notice) जारी किया है. चुनाव आयोग (EC) ने साथ ही खैबर पख्तूनख्वा (KP) प्रांत के मुख्यमंत्री महमूद खान को भी नोटिस जारी किया है. सूबे में उपचुनाव और उल्लंघन जारी रहने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी.

द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, जिला निगरानी कार्यालय (DMO), चारसद्दा शहर ने खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान और अन्य मंत्रियों को पीटीआई (PTI) प्रमुख इमरान खान की रैली के लिए राज्य के आधिकारिक हेलीकॉप्टर और संसाधनों का दुरुपयोग करने पर नोटिस दिया था.  

ईसीपी ने केपी के मुख्यमंत्री और इमरान खान को अपनी स्थिति साफ करने के लिए 20 सितंबर को डीएमओ के सामने पेश होने का निर्देश दिया है. द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान ने केपी सरकार के अधिकारियों के साथ चारसद्दा में एक रैली को संबोधित किया, जहां 16 अक्टूबर को उपचुनाव हो रहे हैं और इमरान खान खुद उम्मीदवार हैं. चुनाव आचार संहिता के अनुसार, जिस क्षेत्र में चुनाव हो रहे हैं, वहां किसी भी राजनीतिक गतिविधि के लिए राज्य मशीनरी का उपयोग नहीं किया जा सकता है.

हेलीकॉप्टर का अंधाधुंध दुरुपयोग का आरोप

इसके अलावा जहां चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई है, वहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, अध्यक्ष, कैबिनेट सदस्य या कोई भी सार्वजनिक कार्यालय धारक किसी राजनीतिक रैली में शामिल नहीं होंगे या किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में आधिकारिक संसाधनों का इस्तेमाल नहीं कर सकते.

पाकिस्तान ईसीपी के प्रवक्ता हारून शिनवारी ने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट सदस्य लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं और ईसीपी ने इसका संज्ञान लिया है. 

चुनाव आयोग ने लगया 50,000 रुपये का जुर्माना 

द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, केपी के मुख्यमंत्री महमूद खान और उनके कैबिनेट सदस्यों को आचार संहिता के उल्लंघन, सार्वजनिक बैठकों के लिए केपी सरकारी हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग को लेकर 19 सितंबर को ईसीपी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है. इससे पहले गुरुवार को ईसीपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ-साथ खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री और कैबिनेट सदस्यों पर आगामी उपचुनावों के लिए आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया था. पेशावर के जिला निगरानी अधिकारी ने इमरान खान, मुख्यमंत्री महमूद खान और अन्य कैबिनेट सदस्यों को नोटिस जारी किया था.

यह भी पढ़ेंः

 Arvind Kejriwal Announcement: दोपहर एक बजे भारत को नंबर वन देश बनाने के लिए 'बड़ी शुरुआत' करेंगे सीएम केजरीवाल, ट्वीट कर किया एलान

Delhi Excise Policy: शराब नीति पर घिरी केजरीवाल सरकार, बीजेपी नेताओं ने खोला मोर्चा, जानें किसने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget