एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान में पुलिसकर्मी के खाते में अचानक आए करोड़ों रुपये, बैंक ने अकाउंट किया फ्रीज

Pakistan News: पुलिसकर्मी ने कहा कि मुझे इसके बारे में तभी पता चला जब बैंक ने मुझसे संपर्क किया. उनके एटीएम कार्ड को भी बैंक ने ब्लॉक कर दिया.

Pakistan Policeman Became Millionaire: पाकिस्तान के कराची (Karachi) शहर में एक पुलिसकर्मी के खाते में करोड़ों रुपये ट्रांसफर होने का मामला सामने आया है. अनजान सोर्स से बैंक खाते में 10 करोड़ रुपये आने से पुलिसकर्मी रातोंरात करोड़पति बन गया. पुलिसकर्मी आमिर गोपांग ने कहा, "मैं चौंक गया क्योंकि इतना पैसा देखने की बात तो दूर, मेरे खाते में कभी भी कुछ हजार रुपये से ज्यादा नहीं आए."

उन्होंने कहा, "मुझे इसके बारे में तभी पता चला जब बैंक ने मुझसे संपर्क किया और मुझे बताया कि मेरे खाते में 10 करोड़ रुपये ट्रांसफर हो गए हैं." आमिर गोपांग ने कहा कि उनका बैंक खाता फ्रीज कर दिया गया और उनके एटीएम कार्ड को भी बैंक ने ब्लॉक कर दिया था क्योंकि वे जांच कर रहे हैं. 

तीन और पुलिसवालों के खातों में आए करोड़ों

लरकाना और सुक्कुर में इसी तरह की घटनाओं में अन्य पुलिस अधिकारियों को भी उनके बैंक खातों में बड़ी रकम मिली है. लरकाना में, तीन पुलिस अधिकारियों को पता चला कि उनमें से प्रत्येक के खाते में 5 करोड़ रुपये आए थे, जबकि सुक्कुर में एक पुलिस अधिकारी के खाते में भी इतनी ही राशि थी. 

संपर्क करने पर लरकाना पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा, "तीनों ने इस बात की जानकारी से इनकार किया है कि उनके खातों में बड़ी मात्रा में पैसा कैसे आया." 

आस्ट्रेलिया में भी आया ऐसा मामला सामने

हाल ही में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला आस्ट्रेलिया से भी सामने आया था. दरअसल, एक ऑस्ट्रेलियाई रैपर के खाते में गलती से 6 करोड़ रुपये आ गए थे. एक कपल ने पैसा ट्रांसफर करते समय गलती से पैसा 24 वर्षीय अब्देल के खाते में भेज दिया. रैपर अब्देल ने इस पैसे से महंगे कपड़े खरीदे, साथ ही अपने दोस्तों को पार्टी दीं. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जल्द ही अदालत आरोपी व्यक्ति को सजा सुनाएगी. 

ये भी पढ़ें- 

Imran Khan: 'जहां मुझे गोली मारी थी, वहीं से कूच करेंगे', बोले इमरान खान, 8 नवंबर से फिर लॉन्ग मार्च होगा शुरू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget