एक्सप्लोरर

Pakistan Shehbaz Sharif: 'सिर से पांव तक धूर्त हैं इमरान खान', पाक पीएम शहबाज शरीफ ने PTI चीफ को सुनाई खरी-खोटी

PM Shehbaz Sharif: पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ किंग चार्ल्स III के राजतिलक समारोह में शामिल होने के लिए लंदन पहुंचे हुए थे. इस दौरान उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री के इमरान खान पर बयान दिया.

PM Shehbaz Sharif On Imran Khan: पाकिस्तान (Pakistan) में राजनीतिक स्तर पर आए दिन पक्ष और विपक्ष के मंत्री एक दूसरे पर बयानबाजी करते रहते है. इसी बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने लंदन (London) में पत्रकारों से बात करते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान (Imran Khan) को झूठा और सिर से पांव तक धूर्त व्यक्ति कहा.

एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इमरान खान के झूठ का अब पाकिस्तान के सामने पर्दाफाश हो रहा है. पीटीआई सरकार ने उनके खिलाफ, जो नैरेटिव तैयार किया है वह झूठ पर आधारित है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड और अन्य देशों में उनके खिलाफ सबूत इकट्ठा करने की कोशिश कि गई थी.

इमरान खान के सारे हथकंडे बेकार- शहबाज शरीफ
पाकिस्तान के पीएम शहबाज लंदन में शरीफ किंग चार्ल्स तृतीय के राज्याभिषेक में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान इमरान खान पर बयान दिया. उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) सुप्रीमो नवाज शरीफ से भी मुलाकात की. इसके अलावा पीएम शहबाज शरीफ ने स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री हमजा यूसुफ से भी मुलाकात की.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, शहबाज शरीफ ने कहा, "न्यूजीलैंड और अन्य देशों में मेरे खिलाफ सबूत जुटाने की कोशिश की गई, लेकिन वे (इमरान खान) कुछ भी साबित करने में नाकाम रहे. इस पूरे मामले में मेरी जीत और पूरे पाकिस्तान की जीत हुई है." उन्होंने कहा कि इमरान खान ने उनके खिलाफ हर हथकंडा अपनाया, हालांकि वह इसमें नाकाम रहे.

पाकिस्तानी मूल के मंत्री से मुलाकात
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने लंदन में पत्रकारों से बात करते हुए देश की आर्थिक हालातों पर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हम अपने देश की हालातों पर ध्यान दे रहे है. वहीं पत्रकारों पीएम शहबाज शरीफ से सांसद और सुप्रीम कोर्ट से भी जुड़े सवाल किए. हालांकि, किंग चार्ल्स के समारोह में शिरकत करने के अलावा स्कॉटलैंड में पहले पाकिस्तानी मूल के मंत्री हमजा यूसुफ से मुलाकात की. उन्होंने ब्रिटेन में ब्रिटिश-पाकिस्तानी समुदाय के महत्वपूर्ण और सकारात्मक योगदान के बारे में जिक्र किया.

ये भी पढ़ें:Pakistan: पाकिस्तान में उग्र भीड़ ने दो लुटेरों को पीट-पीटकर मार डाला, हत्या कर भाग रहे थे लुटेरे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget