एक्सप्लोरर

Pakistan-US Relations: अमेरिका से संबंध पर पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ का बड़ा बयान, कहा- दुश्मनी नहीं रख सकते

Pakistan-US Relations: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा है कि इमरान खान की पिछली सरकार ने उन सभी देशों को नाराज कर दिया था जिन्होंने मुश्किल वक्त में हमेशा पाकिस्तान की मदद की.

Pakistan-US Relations: पाकिस्तान की नई सरकार अमेरिका के साथ रिश्ते सुधारने पर जोर देना चाहती है. खुद पीएम शहबाज शरीफ का कहना है कि पाकिस्तान "अमेरिका के साथ दुश्मनी बिल्कुल भी नहीं रख सकता.’’ पूर्व पीएम इमरान खान लगातार यह आरोप लगा रहे हैं कि स्वतंत्र विदेश नीति अपनाने के कारण अमेरिका ने साजिश रच उनकी सरकार गिराई है.  

पीएम हाउस पर एक इफ्तार प्रोग्राम में मीडिया से बात करते हुए शहबाज शरीफ के निशाने पर पिछली इमरान सरकार की विदेश नीति रही. इस दौरान प्रधानमंत्री ने खेद जताया कि इमरान खान की पिछली सरकार ने उन सभी देशों को नाराज कर दिया था जिन्होंने मुश्किल वक्त में हमेशा पाकिस्तान की मदद की थी. उन्होंने इस क्रम में चीन, सऊदी अरब, कतर और अमेरिका का जिक्र किया.

डॉन अखबर की एक खबर के अनुसार शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका के बीच अविश्वास को दूर करने की जरूरत है और दोनों देशों को यह देखने की जरूरत है कि क्या उन्होंने अतीत में कोई गलती की है. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान अमेरिका के साथ दुश्मनी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर सकता."

पीएम ने कराची ब्लास्ट पर जताई चिंता
प्रधानमंत्री ने सऊदी अरब की अपनी आगामी यात्रा के बारे में भी चर्चा की. इसके साथ ही उन्होंने मंगलवार को कराची में चीनी नागरिकों पर आत्मघाती हमले को लेकर भी अपनी चिंता जताई. बता दें विस्फोट में तीन चीनी नागरिकों समेत चार लोग मारे गए. मरने वाले चीनी नागरिकों में दो महिलाएं हैं.

अफगानिस्तान का किया जिक्र
इमरान खान सरकार की विदेश नीति की तीखी आलोचना करते हुए शरीफ ने अपनी सरकार की अफगानिस्तान नीति का जिक्र कहा और कहा, "जो बात अफगानिस्तान के लिए अच्छी है, वह पाकिस्तान के लिए भी अच्छी है और जो पाकिस्तान के लिए अच्छी है, वह अफगानिस्तान के लिए भी अच्छी है.’’

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: रूस का दावा- पश्चिम की तरफ से यूक्रेन को मिली हथियारों की बड़ी खेप को किया तबाह

Israel-Syria Conflict: इजरायल ने दागी सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास मिसाइलें, हमले में 9 लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget