एक्सप्लोरर

पाकिस्तान प्लेन क्रैश में अबतक 82 लोगों की मौत, इमरान खान ने दिए जांच के आदेश

यह हादसा उस दिन हुआ है जब पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने 22 मई से 27 मई तक ईद की छुट्टियों की घोषणा की.दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए चार सदस्यीय बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है.

कराची: पाकिस्तान में शुक्रवार को हुए विमान हादसे में कम से कम 82 लोगों के मारे जाने की आशंका है. गौरतलब है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान शुक्रवार को जिन्ना अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. सरकार ने कोविड-19 के कारण लगाई हवाई यात्रा पर पाबंदियों को करीब एक हफ्ते पहले ही हटाया था. अधिकारियों ने बताया कि विमान लाहौर से आ रहा था और कराची उतरने ही वाला था कि एक मिनट पहले मालिर में मॉडल कॉलोनी के निकट जिन्ना गार्डन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

राष्ट्रीय विमानन कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पीआईए एयरबस ए320 में 91 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे. विमान एयरपोर्ट के निकट जिन्ना आवासीय सोसाइटी में दुर्घटनाग्रस्त हुआ. मॉडल कालोनी इलाके में दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार उठते देखा गया. सिंध की स्वास्थ्य मंत्री अजरा पेचुहो ने शुक्रवार देर रात मीडिया केा बताया कि अभी तक दुर्घटनास्थल से 82 शव बरामद किए गए हैं. हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं है कि सभी मृतक विमान में सवार यात्री थे या उस इलाके के निवासी भी शामिल हैं जहां यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोग बचे हैं जिनमें बैंक ऑफ पंजाब के अध्यक्ष जफर मसूद भी शामिल हैं और उन्होंने अपनी मां को फोन कर अपने कुशल होने की जानकारी दी.

हादसे में कम से कम 25 मकानों को नुकसान पहुंचा

पेचुहो ने कहा, ''हमें अभी मालूम नहीं है कि असल में कितने लोग घायल हुए हैं क्योंकि कोविड-19 के कारण हम पहले ही आपात स्थिति का सामना कर रहे हैं.'' ईधी कल्याण ट्रस्ट के फैजल ईधी ने ऐसे 25-30 निवासियों को भी अस्पताल ले जाया गया है जिनके घरों को इस विमान हादसे में नुकसान पहुंचा है. उनमें से अधिकतर झुलस गए थे. क्रैश लैंडिंग के दौरान विमान के पंख आवासीय कॉलोनी के घरों से टकराते गए और इसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ईधी ने कहा, ''इस हादसे में कम से कम 25 मकानों को नुकसान पहुंचा है.''

मंत्री ने कहा, ''पहली प्राथमिकता लोगों को बचाने की है. मुख्य बाधा संकरी गलियां और आम लोगों की भारी मौजदगी थी जो वहां दुर्घटना के बाद इकट्ठा हो गए थे. उन्हें हटा दिया गया है.'' पीआईए के अधिकारियों के मुताबिक, कैप्टन ने हवाई यातायात टावर को सूचित किया कि उसे विमान के लैंडिंग गियर में कुछ गड़बड़ी लग रही है और इसके बाद विमान रडार से गायब हो गया. दुर्घटना के कारण की पुष्टि होना अभी बाकी है. पीआईए के मुख्य कार्यकारी एयर वाइस मार्शल अरशद मलिक ने कहा कि पायलट ने यातायात नियंत्रक को बताया था कि वह कुछ ''तकनीकी मुश्किलों'' का अनुभव कर रहा है.

चार सदस्यीय बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का गठन

मलिक ने उन खबरों को खारिज किया कि विमान में उड़ान से पहले भी गड़बड़ी थी. उन्होंने कहा, ''दुर्घटना के असली कारण का पता जांच के बाद चलेगा जो स्वतंत्र व निष्पक्ष होगी व मीडिया को उपलब्ध कराई जाएगी.'' उन्होंने कहा कि इस अभियान को पूरा होने में दो से तीन दिन का वक्त लगेगा. पाकिस्तान ने दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए चार सदस्यीय बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया है. सरकार के विमानन मंडल द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार बोर्ड को जल्द से जल्द जांच पूरी करने के लिए कहा गया है.

इमरान खान ने दिए तत्काल जांच के आदेश

पाकिस्तान के दुनिया न्यूज ने कहा कि उसने पायलट और एटीसी की बातचीत की रिकॉर्डिंग हासिल की है. इसमें पायलट कहता सुनाई दे रहा है, ''दो इंजन खो दिये हैं.'' कुछ सेकंड बाद उसने कहा, ''मेडे, मेडे, मेडे'' और इसके बाद कोई संपर्क नहीं हुआ. इस बीच राष्ट्रपति आरिफ अलवी ने विमान हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. प्रधानमंत्री इमरान खान ने विमान हादसे में लोगों की जान जाने पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इस मामले में तत्काल जांच के आदेश दिये हैं. पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने हादसे में लोगों की जान जाने पर अफसोस जताते हुए सेना को राहत व बचाव कार्य में नागरिक प्रशासन की हरसंभव मदद का निर्देश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विमान हादसे पर दुख व्यक्त किया

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस विमान हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. यह विमान लाहौर से कराची आ रहा था और नागर विमानन प्राधिकरण (सीएए) ने पिछले शनिवार को कई हफ्तों के लॉकडाउन के बाद सीमित संख्या में उड़ानों के संचालन की इजाजत दी थी. टीवी चैनलों में दिखाया जा रहा है कि जिस जगह यह दुर्घटना हुई वहां कुछ घरों और कारों को नुकसान पहुंचा है. पीआईए के प्रवक्ता अब्दुल्ला हफीज ने कहा कि विमान का स्थानीय समय के मुताबिक अपराह्न दो बजकर 37 मिनट पर एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया था और अभी विमान में आई किसी तकनीकी गड़बड़ी के बारे में कुछ भी कहना बेहद जल्दबाजी होगा. उन्होंने कहा कि यात्रियों में 31 महिलाएं और नौ बच्चे थे.

पाकिस्तान में सात दिसंबर 2016 के बाद यह पहला बड़ा विमान हादसा है जब चित्राल से इस्लामाबाद आ रहा एक पीआईए एटीआर-42 विमान बीच में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार सभी 48 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में गायक और ईसाई धर्म के प्रचारक जुनेद जमशेद भी शामिल थे. यह हादसा उस दिन हुआ है जब पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने 22 मई से 27 मई तक ईद की छुट्टियों की घोषणा की.

यह भी पढ़ें-

लॉकडाउन से खतरे में दुनियाभर के 8 करोड़ मासूम, नवजात बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम रुके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget