एक्सप्लोरर

Helicopter Crash: पाकिस्तान में नौसेना का हेलीकॉप्टर हुआ हादसे का शिकार, 2 ऑफिसर समेत तीन जवानों की मौत

Pakistan Navy Helicopter Crash: पाकिस्तान में एक हेलिकॉप्टर सोमवार  (4 सिंतबर) को बलूचिस्तान के ग्वादर इलाके में क्रैश हो गया. हादसे का शिकार हेलिकॉप्टर पाकिस्तानी नेवी का बताया जा रहा है.

Pakistan Helicopter Crash: पाकिस्तान की नेवी का एक हेलिकॉप्टर सोमवार (4 सिंतबर) दोपहर बलूचिस्तान के ग्वादर इलाके में क्रैश हो गया. यह हादसा यमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हुआ, जिससे उसमें सवार सभी अधिकारियों की मौत हो गई. नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि ग्वादर में हुई हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पाकिस्तान नौसेना के दो अधिकारियों और एक सैनिक की जान चली गई. 

डॉन डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, नौसेना के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि ग्वादर में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने आगे कहा कि संभवत तकनीकी खराबी के कारण उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना मेंपाकिस्तानी नौसेना के दो अधिकारियों और एक जवान की मौत हुई है. 

अनवारुल हक काकर ने जताया दुख 

रिपोर्ट के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है. सरकारी पीटीवी न्यूज ने बताया कि अंतरिम प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौतों पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त लोगों के लिए प्रार्थना की है. इसके साथ ही राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने भी हेलीकॉप्टर दुर्घटना को लेकर शोक व्यक्त किया.

बता दें कि पिछले महीने इसी इलाके में चीनी इंजीनियरों पर हमला हुआ था, इसमें 15 लोगों की मौत हुई थी. इनमें चार चीनी इंजीनियर थे. रिपोर्ट के अनुसार, नेवी का यह हेलिकॉप्टर समुद्र में क्रैश हुआ है. सोशल मीडिया पर हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के कथित वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं.

वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि ये फुटेज उसी हेलिकॉप्टर के हैं, जो क्रैश हुआ है. हालांकि, पाकिस्तान नेवी या सरकार ने अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं की है. 

ये भी पढ़ें: Chinese Spy in US: अमेरिका में घुसपैठ के लिए चीन की नई चाल, टूरिस्ट का भेष बनाकर भेजे जासूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget