एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, कहा - भारत अनुच्छेद 370 पर फैसला वापस ले तभी होगा व्यापार

खबर के अनुसार आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) के समक्ष कई प्रस्ताव पेश किये गये हैं, जो आर्थिक एवं वाणिज्यिक दृष्टिकोण से इन सुझावों पर विचार करता है. ईसीसी से विचार-विमर्श के बाद इसके फैसलों को मंजूरी और अंतिम निर्णय के लिए कैबिनेट में पेश किया गया.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत के साथ व्यापारिक रिश्ते शुरू करने पर महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोईद यूसुफ ने कहा संबंधों में सुधार की शर्त को जम्मू कश्मीर से जोड़ दिया. उन्होंने कहा कि भारत के साथ कोई ट्रेड तब तक नहीं होगी जब तक भारत कश्मीर में अनुच्छेद 370 पर अपना फैसला वापस नहीं लेता है.

पाकिस्तान सरकार ने लिया यू-टर्न

इससे पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत से कपास और चीनी के आयात के मुद्दे पर अपने कैबिनेट के अहम सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद फैसला किया है कि मौजूदा हालात में पड़ोसी देश के साथ किसी भी तरह के कारोबार को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है. मीडिया में शनिवार को आयी खबर में इस बारे में बताया गया.

‘डॉन’ अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया कि प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को विचार-विमर्श के बाद वाणिज्य मंत्रालय और अपनी वित्तीय टीम को वैकल्पिक सस्ते स्रोत और जरूरी वस्तुओं का आयात कर संबंधित सेक्टर, कपड़ा एवं चीनी उद्योगों को मदद के लिए तत्काल कदम उठाने का निर्देश दिया.

पाक सरकार ने ईसीसी के फैसले को पलटा

खबर के अनुसार आर्थिक समन्वय समिति (ईसीसी) के समक्ष कई प्रस्ताव पेश किये गये हैं, जो आर्थिक एवं वाणिज्यिक दृष्टिकोण से इन सुझावों पर विचार करता है. ईसीसी से विचार-विमर्श के बाद इसके फैसलों को मंजूरी और अंतिम निर्णय के लिए कैबिनेट में पेश किया गया.

खबर में कहा गया है कि मौजूदा मामले में ईसीसी ने घरेलू जरूरतों को देखते हुए भारत से कपास और चीनी के आयात के लिए स्वीकृति दी थी. ईसीसी के फैसले के मद्देनजर खान ने शुक्रवार को अपनी कैबिनेट के अहम सदस्यों के साथ बैठक की और यह फैसला किया कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर भारत के साथ तनाव के कारण मौजूदा हालात में पड़ोसी देश के साथ किसी भी कारोबार को आगे नहीं बढ़ा सकता है.

भारत ने कहा- एक साथ नहीं चल सकते आतंकवाद और बातचीत

भारत ने कहा है कि वह आतंकवाद, शत्रुता और हिंसा से मुक्त माहौल में पाकिस्तान के साथ संबंध सामान्य करने को इच्छुक है और यह पाकिस्तान पर है कि वह आतंकवाद, शत्रुता और हिंसा से मुक्त माहौल बनाये. भारत ने यह भी कहा कि ‘‘आतंकवाद और बातचीत’’ दोनों एकसाथ नहीं चल सकते और पाकिस्तान से भारत पर कई हमलों के लिए जिम्मेदार आतंकवादी संगठनों के खिलाफ कदम उठाने को कहा.

ये भी पढ़ें: खंडहर में तब्दील हो रहा नगला का बंगला, पाकिस्तान के पूर्व PM का इस ऐतिहासिक इमारत से है कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget