एक्सप्लोरर

Pakistan Blasphemy: पाकिस्तान में मुस्लिम स्कॉलर ने पैगंबर से की इमरान खान की तुलना, भीड़ ने ले ली जान

Pakistan Blasphemy: पाकिस्तान में कट्टरपंथियों की भीड़ ने एक मुस्लिम स्कॉलर को निशाना बनाया है. उग्र भीड़ ने मुस्लिम स्कॉलर की पीट-पीट कर हत्या कर डाली है. मृतक इमरान खान का समर्थक था.

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भीड़ ने एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डाला है. घटना शनिवार की है. मृतक पर एक रैली के दौरान ईशनिंदा का आरोप लगाया गया था. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उग्र भीड़ ने ईशनिंदा का आरोप लगाते हुए शख्स की हत्या कर डाली,  जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कथित वीडियो में सैकड़ों लोगों की भीड़ एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीट रही है. मृतक मुस्लिम स्कॉलर बताया जा रहा है  जिसकी उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है. दावा किया जा रहा है कि मृतक पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थक था. जो पीटीआई की रैली में आया हुआ था. 

इस घटना को लेकर लेखक हैरिस सुल्तान ने ट्वीट किया है. साथ ही उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान में इस्लाम को लेकर कुछ भी बोलना खतरे से खाली नहीं है. उग्र भीड़ द्वारा इमरान खान के समर्थक की हत्या को लेकर उन्होंने दावा किया है कि जिस शख्स को  भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, वह एक मुस्लिम स्कॉलर था. 

लेखक के दावे के अनुसार, मृतक का गुनाह सिर्फ इतना है कि उसने सबके सामने यह बात कबूल कर ली कि वह 'इमरान खान से पैगंबर के जितना ही प्यार करता है. इमरान खान को प्यार करने के पीछे उसने तर्क दिया कि पीटीई प्रमुख बेहद ही ईमानदार व्यक्ति है.  हैरिस सुल्तान ने अपने ट्वीट में लिखा कि मैं करीब 5 साल से कह रहा हूं कि इस तरह की लिंचिंग की घटनाएं बढ़ने वाली हैं. हैरिस सुल्तान ने अपनी ट्वीट में वह वीडियो भी साझा की है, जिसमें उग्र भीड़ मुस्लिम स्कॉलर को पीट रही है. 

हैरिस सुल्तान ने लिखा है कि शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, मृतक की पहचान मौलाना निगार आलम के रूप में हुई है. उन्होंने आगे इस घटना की आलोचना करते हुए कहा है कि पाकिस्तान में एक साधारण सी टिप्पणी भी आपकी जान ले सकती है. आने वाले समय में, कोई भी मोहम्मद या किसी पैगंबर का जिक्र इस डर से नहीं करेगा कि उसे 'ईशनिंदक' समझा जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: Afghanistan: एक साल में 347 लोगों ने की मौत को गले लगाने की कोशिश, आखिर क्यों आत्महत्या को मजबूर हो रहे अफगानी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

वीडियोज

YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, किसकी जीत हुई? नीरज कुमार पर भी अपडेट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget