एक्सप्लोरर

Pakistan Economy Crisis : कंगाल पाकिस्तान को सता रहा है डिफॉल्टर होने का डर, पैसे की खातिर कराची बंदरगाह बेचने जा रही शहबाज सरकार

Pakistan Economy Crisis News: पाकिस्तान पर डिफॉल्ट होने का खतरा लगातार मंडरा रहा है. ऐसे में पाकिस्तान नए-नए जुगाड़ लगा रहा है. अब पाकिस्तान कराची पोर्ट टर्मिनल्स UAE को सौंपेगा.

Pakistan Crisis: आर्थिक कंगाली के दौर से गुजर रहा पाकिस्तान अब कराची बंदरगाह को यूएई को बेचने जा रहा है. पाकिस्‍तान ने एक कमिटी का गठन किया है ताकि कराची पोर्ट टर्मिनल को यूएई को सौंपने के लिए डील को अंतिम रूप दिया जा सके. दरअसल,पाकिस्तान पर लगातार डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में पाकिस्तान नए-नए जुगाड़ लगा रहा है. 

पाकिस्तान के एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार के रिपोर्ट के अनुसार शहबाज शरीफ की सरकार ने आपातकालीन कोष में पैसे जुटाने के लिए कराची बंदरगाह टर्मिनल को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ एक समझौते को अंतिम रूप देने के लिए वार्ता समिति का गठन किया है. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्‍तान सरकार ने आपातकालीन फंड हासिल करने के लिए पिछले साल एक कानून बनाया था और अब उसी के तहत कराची पोर्ट टर्मिनल को यूएई दिया जा रहा है. 

समिति गठित की गई 

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त मंत्री इशाक डार ने सोमवार को इंटर-गवर्नमेंटल कॉमर्शियल ट्रांजेक्शन्स पर कैबिनेट समिति की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में कराची पोर्ट ट्रस्ट (केपीटी) और यूएई सरकार के बीच एक वाणिज्यिक समझौते पर बातचीत करने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया गया. 

IMF से लोन न मिलने से परेशान पाकिस्तान 

रिपोर्ट के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ओर से कर्ज के पैसे को रोके जाने की वजह से पाकिस्तान परेशान है. ऐसे में पकिस्तान विकल्पों की तलाश कर रहा है. गौरतलब है कि इससे पहले यूएई ने साफ कर दिया कि वह अब पाकिस्‍तान को तब तक कोई लोन नहीं देगा जब तक कि शहबाज सरकार देश की कोई संपत्ति उसके हवाले नहीं करती है. ऐसे में पाकिस्तान ने डिफ़ॉल्ट होने से बचने के लिए नई तरकीब निकाली है. 

फैसल सब्जवारी करेंगे अध्यक्षता

रिपोर्ट के अनुसार, सरकार द्वारा गठित नई कमेटी की अध्यक्षता समुद्री मामलों के मंत्री फैसल सब्जवारी करेंगे. साथ ही कमिटी के सदस्यों में वित्त और विदेश मामलों के अतिरिक्त सचिव, पीएम के विशेष सहायक जहानजेब खान, कराची पोर्ट टर्मिनल (केपीटी) के अध्यक्ष और केपीटी के महाप्रबंधक शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: Submarine Missing News: टाइटैनिक का मलबा देखने गए पाकिस्तान बिजनेसमैन हुए लापता, टूरिस्ट पनडुब्बी में थे सवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण
‘जहां मेरे माता-पिता दफन और जहां बहा उनका खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
‘जहां मेरे माता-पिता का बहा खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
Embed widget