एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की टमाटर ट्रेजेडी, भारत से मिलना बंद हुआ तो अब ईरान से मांगेगा

पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वह टमाटर की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिये ईरान से टमाटर का आयात करेगा. पाकिस्तान में टमाटर के दाम 300 रुपये किलो तक पहुंच गये हैं.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने कहा कि वह टमाटर की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिये ईरान से टमाटर का आयात करेगा. पाकिस्तान में टमाटर के दाम 300 रुपये किलो तक पहुंच गये हैं. भारत से आयात बंद होने के बाद और पाकिस्तान में टमाटर सहित कई वस्तुओं के दाम काफी बढ़ गये हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के कई हिस्सों में टमाटर के दाम 180 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुके हैं. पाकिस्तान के सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, टमाटर का औसत अधिकतम राष्ट्रीय मूल्य 180 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि देश के कई हिस्सों में यह 300 रुपये प्रति किलो की ऊंची दर पर बिक रहा है. समाचार पत्र डॉन ने यह रिपोर्ट दी है.

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मंत्रालय के सचिव मुहम्मद हाशिम पोपलजई के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है, "हम बैठक में इस मुद्दे पर गौर करेंगे और कोई निर्णय करेंगे." रिपोर्ट में कहा गया है कि कश्मीर मुद्दे को लेकर भारत के साथ व्यापार रोके जाने के कारण भी घरेलू बाजार में सब्जियों की कीमतों में वृद्धि हुई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत से वाघा सीमा के जरिये होने वाले आयात में कमी के कारण भी टमाटर के आपूर्ति घटी है.

हालांकि, जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार की इस मामले में लापरवाही को प्रदर्शित करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान के वित्त सलाहकार अब्दुल हफीज शेख ने संवाददाताओं के एक समूह को बताया कि कराची की सब्जी मंडियों में टमाटर 17 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बिक रहे हैं.

रिपोर्ट के अनुसार अब्दुल हफीज शेख ने कहा, "कराची की सब्जी मंडी में, टमाटर 17 रुपये किलो के भाव बेचे जा रहे हैं." जब घटनास्थल पर मौजूद कुछ पत्रकारों ने उन्हें बताया कि टमाटर वास्तव में, 240 रुपये किलो के भाव से बेचा जा रहा है, तो उन्होंने उनकी टिप्पणी का खंडन करते हुए कहा कि लोग झूठ बोल रहे हैं.

एक पत्रकार ने जब पूछा, "कौन सी सब्जी मंडी, सर?" जिस पर, शेख ने जवाब दिया, "आप खुद जाएं और स्वयं इस बात की जांच करें!"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget