एक्सप्लोरर

26/11 अटैक के गुनहगार आतंकी अब्दुल रहमान मक्की की मौत, हार्ट अटैक से गई जान

26/11 मुंबई हमले के गुनहगार और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की मौत हो गई है.

Abdul rahman makki: 26/11 मुंबई हमले के गुनहगार और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के डिप्टी चीफ अब्दुल रहमान मक्की की मौत  हार्ट अटैक की वजह से हो गई है. मक्की, हाफिज सईद का रिश्तेदार और संगठन की टेरर फंडिंग का प्रमुख था. उसे अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने ग्लोबल आतंकवादी घोषित किया था.

मक्की ग्लोबल आतंकवादी की सूची में शामिल था. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने मक्की को 1267 ISIL (दा'एश) और अल-कायदा प्रतिबंध समिति के तहत लिस्टेड किया था.  इस वजह से उसकी प्रोपर्टी फ्रीज कर दी गई थीं समेत यात्रा पर प्रतिबंध और हथियार रखने पर रोक लगाई गई थी.

अब्दुल रहमान मक्की का रोल
लश्कर-ए-तैयबा में अब्दुल रहमान मक्की राजनीतिक विंग का नेतृत्व करता था. इसके अलावा वो जमात-उद-दावा का मुखिया भी था. साथ ही लश्कर के फॉरेन रिलेशन डिपार्टमेंट का हेड रहा. अब्दुल रहमान मक्की की भारत में बड़े आतंकी हमलों में उसकी सीधी भूमिका मानी जाती थी.

भारत में लश्कर के बड़े आतंकी हमले

भारत में पाकिस्तानी आतंकी समूह लश्कर-ए-तैयबा ने कई बड़े हमले को अंजाम दिया है, जो इस प्रकार है.

  • लाल किला हमला (2000): 22 दिसंबर 2000 को लश्कर के 6 आतंकियों ने लाल किले में घुसकर फायरिंग की, जिसमें 2 सैनिक और एक नागरिक की मौत हो गई.
  • 26/11 मुंबई हमला (2008): लश्कर के 10 आतंकियों ने अरब सागर के रास्ते मुंबई में एंट्री कर अंधाधुंध फायरिंग की. इस हमले में 175 लोग मारे गए थे.
  • रामपुर हमला (2008): 1 जनवरी 2008 को सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया गया. इसमें 7 जवान और एक नागरिक मारे गए.
  • बारामूला हमला (2018): लश्कर के आतंकियों ने बारामूला में 30 मई को तीन नागरिकों की हत्या कर दी थी.
  • श्रीनगर सीआरपीएफ कैंप हमला (2018): 12-13 फरवरी को करण नगर में सीआरपीएफ कैंप पर आत्मघाती हमले को अंजाम दिया गया. इस हमले में 1 जवान शहीद हो गया, जबकि एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था.
  • बांदीपोरा हमला: भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, लेकिन इस दौरान 4 जवान शहीद हुए.
  • शुजात बुखारी की हत्या (2018):14 जून को लश्कर ने राइजिंग कश्मीर के एडिटर शुजात बुखारी और उनके दो सुरक्षा गार्डों को मार दिया था.

पाकिस्तान में मक्की की स्थिति 
पाकिस्तान में 15 मई 2019 को मक्की को गिरफ्तार किया गया था. उसके खिलाफ 2020 में टेरर फंडिंग के आरोप में पाकिस्तानी अदालत ने सजा सुनाई। गिरफ्तारी के बाद से मक्की लाहौर में हाउस अरेस्ट था. हालांकि, अब मक्की की मौत हो गई, जो लश्कर-ए-तैयबा के संचालन और टेरर फंडिंग गतिविधियों पर बड़ा असर डाल सकता है.

ये भी पढ़ें: दक्षिण कोरिया में कार्यवाहक राष्ट्रपति हान डक-सू पर महाभियोग चलाने के लिए किया मतदान, वित्त मंत्री बने कार्यवाहक प्रेसिडेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget