एक्सप्लोरर

तालिबान से भी बदतर पाकिस्तान! सैकड़ों की भीड़ ने महिला के साथ की बर्बरता, कपड़े फाड़े, 400 लोगों पर केस दर्ज

लाहौर में करीब 400 लोगों की भीड़ ने एक महिला को घेरकर उसके साथ जबरदस्ती की. घटना 14 अगस्त की है, जब पाकिस्तान अपनी आजादी का जश्न मना रहा था.

लाहौर: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक मीनार ए पाकिस्तान पर एक युट्यूबर लड़की को परेशान करने और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में लाहौर पुलिस ने 400 लोगों पर मामला दर्ज किया है. सोशल मीडिया पर इस घटना के वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की. वीडियो में प्रधानमंत्री इमरान खान और पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार से कार्रवाई करने का आह्वान किया गया था. घटना 14 अगस्त को हुई थी जब सैकड़ों युवा मीनार ए पाकिस्तान के पास आजादी चौक पर आजादी का जश्न मना रहे थे.

पाकिस्तान में एक महिला के साथ बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. ये देखकर ऐसा लग रहा है कि यहां तालिबान से भी ज्यादा बदतर हालात हैं. ये घटना 14 अगस्त की है, जब पाकिस्तान अपनी आजादी का जश्न मना रहा था. रिपोर्ट के अनुसार, दर्ज की गई एफआईआर में शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह अपने छह साथियों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर मीनार-ए-पाकिस्तान के पास एक वीडियो बना रही थी, जब लगभग 300 से 400 लोगों ने उन पर हमला कर दिया. उसने और उसके साथियों ने भीड़ से बचने के लिए बहुत प्रयास किया. 

महिला को हवा में उछाला
एफआईआर में पीड़िता के हवाले से कहा गया है, "हालांकि, भीड़ बहुत अधिक थी और लोग बाड़े को लांघ रहे थे और हमारी ओर आ रहे थे. लोग मुझे धक्का दे रहे थे और इस हद तक खींच रहे थे कि उन्होंने मेरे कपड़े फाड़ दिए. कई लोगों ने मेरी मदद करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ बहुत अधिक थी और वे मुझे हवा में फेंकते रहे."

शिकायत में आगे कहा गया है कि उसके साथियों के साथ भी मारपीट की गई. संघर्ष के दौरान, उसकी अंगूठी और झुमके जबरन छीन लिए गए साथ ही उसकी एक साथी का मोबाइल फोन, उसका पहचानपत्र और उसके पास मौजूद 15,000 रुपये भी छीन लिए गए. शिकायतकर्ता ने कहा, "अज्ञात लोगों ने हम पर हिंसक हमला किया."

एफआईआर में महिला के खिलाफ हमला या आपराधिक बल के उपयोग के साथ ही उसके कपड़े उतारना, चोरी और दंगा फैलाने जैसी धाराएं जोड़ी गई हैं. घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होना शुरू हो गया, जिसके बाद देश के आम नागरिकों में पुरुषों की हरकतों पर गुस्सा है.

ये भी पढ़ें-
तालिबान ने अफगानिस्तान में महिला एंकरों पर लगाया बैन, अब तालिबानी एंकर पढ़ेंगे टीवी पर न्यूज

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में तालिबान के खिलाफ झूठ पर झूठ बोलते रहे 4 अमेरिकी राष्ट्रपति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget