एक्सप्लोरर

Pakistan: 'गलत है बाइडेन का बयान', 'खतरनाक देश' बताए जाने पर एक्टिव मोड में आए पाकिस्तान के पीएम

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के बयान के बाद पाकिस्तान में मचे सियासी कोहराम को विराम देने के लिए पाक पीएम शहबाज शरीफ ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने कहा कि उनका बयान गलत और भ्रामक है.

Pakistan On Joe Biden's Statement: पाकिस्तान (Pakistan) के परमाणु हथियारों (Nuclear Wepons) पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की टिप्पणी से बवाल मच गया है. पाकिस्तान में उनके बयान को लेकर आलोचना तो हो रही है लेकिन उनको यह समझ ही नहीं आ रहा है कि इस बयान का उत्तर राजनयिक (diplomatically) कैसे देना है. पाक पीएम शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) ने बाइडेन की टिप्पणी को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उनकी पाकिस्तान को लेकर की गई टिप्पणी फैक्चुअली गलत और भ्रामक है. 

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने शहबाज शरीफ के ट्विटर हैंडल से किए गये उसी ट्वीट को रिट्वीट किया है जिसमें शहबाज ने कहा है कि मैं ये बात स्पष्ट रूप से कह देना चाहता हूं कि पाकिस्तान एक परमाणु रूप से जिम्मेदार देश है. उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हम तय मानकों के मुताबिक अपनी परमाणु शक्तियों का रख-रखाव करते हैं. इसके इतर कही गई कोई भी बात तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक है.

क्या बोले थे अमेरिकी राष्ट्रपति?
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कांग्रेस अभियान समिति के समारोह में कहा था कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है, क्योंकि उसके पास जो परमाणु हथियार हैं वो बिना किसी सुरक्षा के हैं. उन्होंने ये बात रिपब्लिकन पार्टी के एक कार्यक्रम में बदलती हू जियो पॉलिटिक्स के संदर्भ में कही थी. 

पाकिस्तान ने जताई हैरानी
अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के बाद पाकिस्तान के सियासी गलियारों में कोहराम मच गया. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि देश के परमाणु हथियारों के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी से पाकिस्तान हैरान है.

बिलावल भुट्टो ने कहा कि जहां तक पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा का सवाल है हम अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हो सकता है ऐसा दोनों देशों के बीच कम्युनिकेशन की कमी से हुआ हो. 

अमेरिकी राजदूत को किया तलब
पाकिस्तान (Pakistan) ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) की टिप्पणी पर अपनी आपत्ति दर्ज कराने के लिए अमेरिकी राजदूत डोनाल्ड ब्लोम को तलब किया. बिलावल भुट्टो ने कहा कि हम हैरान हैं कि उन्होंने ये बात कही है और हम इस बात पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हैं. 

Xi Jinping: 'चाय के शौकीन होते हैं चीन के लोग, बेल्जियम के लोगों को बीयर पसंद', बोले शी जिनपिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
US मिड-टर्म इलेक्शन: 6 राज्यों में वोटिंग, अमेरिका के लिए क्यों जरूरी ये चुनाव?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट
USA के मध्यावधि चुनावों के लिए वोटिंग जारी, जानें अमेरिका की जनता किन मुद्दों पर कर रही वोट

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
‘उसे अब जरूरत नहीं’, इजरायल को 4 अरब डॉलर की अमेरिकी मदद बंद करने पर बोले ट्रंप
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
बिहार का ये IAS तो गजब निकला! भीड़ ने कॉलर पकड़ा... हाथ जोड़ते रहे डीएम, VIDEO
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
लैंडिंग के वक्त हवा में टकराए हेलिकॉप्टर, तबाही देख कांपे यूजर्स
Embed widget