एक्सप्लोरर

Pakistan: कंगाल पाकिस्तान अपने सरकारी कर्मचारियों को भी नहीं दे पा रहा है तनख्वाह, हो सकता है और बुरा हाल

Pakistan Economy Crisis: पाकिस्तान में गैस, बिजली, पेट्रोल और आटा जैसी दैनिक जरूरतों की चीजें आम लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं. .

Pakistan: पाकिस्तान लम्बे समय से आर्थिक कंगाली से जूझ रहा है. आलम यह है कि पाकिस्तान के कई राज्यों में अपने सरकारी कर्मचारियों को तनख्वाह देना मुश्किल हो रहा है. इसी बीच मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों का सभी प्रकार का बकाया भुगतान रोक दिया है. 

पाकिस्तान टुडे ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया कि गंभीर वित्तीय संकट के कारण और नए बजट की तैयारी के लिए पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की बकाया तनख्वाह रोक दी है. गौरतलब है कि पाकिस्तान विदेशी मुद्रा भंडार की कमी के कारण आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है. लोग आटा, तेल और गैस जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजें के लिए तरस रहे हैं. 

चीजें हो रही लोगों के पहुंच से बाहर 

पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गैस, बिजली, पेट्रोल और आटा जैसी दैनिक आवश्यकताओं की चीजें आम लोगों के पहुंच से बाहर होती जा रही हैं. हालांकि इन चीजों से पाकिस्तान की सरकार पर बहुत फर्क नहीं पड़ रहा है. विश्व बैंक ने हाल ही में पाकिस्तान के लिए सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति आय में 2021-22 में 1,613.8 अमेरिकी डॉलर से 2022-23 में 1,399.1 अमेरिकी डॉलर की गिरावट का अनुमान लगाया है. वर्ल्ड बैंक ने पाकिस्तान की जीडीपी का अनुमान घटाकर 0.4 फीसदी कर दिया है.

बढ़ गई है बेरोजगारी

पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के मुताबिक देश साल 1965 के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा महंगाई दर रिकॉर्ड की गई है. अप्रैल में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) 36.4 फीसदी रहा है. वहीं मार्च में यह दर 35.4 फीसदी रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में महंगाई दर में हर महीने 2 फीसदी के हिसाब से बढ़ने की संभावना है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में पाकिस्तान में 500,000 से अधिक लोगों को बेरोजगारी का सामना करना पड़ा है. 

पाकिस्तान के हालत का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसने महंगाई के मामले में श्रीलंका को पीछे छोड़ दिया है. अप्रैल में श्रीलंका में महंगाई दर 35.3 फीसदी थी. वहीं पाकिस्तान में यह दर 36.4 फीसदी है. ऐसे में एशिया में सबसे तेजी से महंगाई पाकिस्तान में बढ़ी है. 

ये भी पढ़ें: Blasphemy In Pakistan: पाकिस्तान में ईसाई महिला और अनपढ़ माली पाए गए ईशनिंदा के आरोपी और फिर...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget