एक्सप्लोरर

Pakistan Iran Relation : ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि इब्राहिम रईसी के दौरे से पहले पाकिस्‍तान ने दिया झटका, इस शिया संगठन को आतंकी घोषित किया

Pakistan Iran Relation : ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि इब्राहिम रईसी पाकिस्‍तान के दौरे पर हैं, लेकिन इससे पहले ही पाकिस्तान ने झटका दे दिया

Pakistan Iran Relation : पाकिस्तान और ईरान में काफी दिनों से तनाव है. संबंध ठीक करने के लिए ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि इब्राहिम रईसी पाकिस्‍तान के दौरे पर हैं, लेकिन इससे पहले ही पाकिस्तान ने एक ऐसा कदम उठा दिया, जो कहीं न कहीं ईरान के खिलाफ माना जा रहा है. दरअसल, पाकिस्तान ने शिया संगठन जैनेबियोन ब्रिगेड को आतंकी घोषित कर दिया है. बताया जाता है कि इस संगठन को ईरान का समर्थन मिलता है.

अमेरिका और इजरायल भी इस संगठन से काफी चिंतित थे. रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली मीडिया ने व‍िश्‍लेषकों के हवाले से कहा है कि जैनेबियोन ब्रिगेड के सदस्‍य इजरायल और अमेरिका के लिए भी खतरा बन गए थे. ऐसे में पाकिस्‍तान का ईरान समर्थक संगठन पर प्रत‍िबंध लगाना इजरायल और अमेरिका के लिए अच्‍छी खबर है. पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, जैनेबियोन ब्रिगेड के सदस्‍य पाकिस्‍तान में लगातार हमले कर रहे थे. इसी वजह से उन्‍हें आतंकी संगठन घोषित किया गया है.

आतंकवाद निरोधक कानून के तहत लगाया बैन
आतंकवाद पर कार्रवाई को लेकर पाकिस्‍तान के गृह मंत्रालय ने 11 अप्रैल को नोट‍िफ‍िकेशन भी जारी किया था. नोटिफिकेशन के मुताबिक, जैनेबियोन ब्रिगेड ऐसी एक्टिविटियों में शाम‍िल था, जो देश की शांत‍ि और सुरक्षा के लिए खतरा है. जैनेबियोन ब्रिगेड पर आतंकवाद न‍िरोधक कानून के तहत यह बैन लगाया गया है. वहीं, जनवरी 2019 में अमेरिका ने भी जैनेबियोन ब्रिगेड को ब्‍लैकलिस्‍ट कर दिया था. आरोप था कि जैनेबियोन ब्रिगेड ईरान के इस्‍लामिक रिवॉल्‍यूशनरी गार्ड कोर को मटीरियल सपोर्ट मुहैया कराता है.

क्या है यात्रा का मकसद?
दरअसल, दोनों देशों में जनवरी में हुए हमले के बाद से तनाव काफी बढ़ गया है. जनवरी में दोनों देशों ने एक दूसरे के ऊपर एयरस्ट्राइक की थी.जिसके बाद ये यात्रा दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. साथ ही व्यापार, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, कृषि को लेकर भी बातचीत की जानी है. जैनेबियोन ब्रिगेड का गठन सीरिया के अंदर मौजूद शिया स्‍थलों की सुरक्षा के लिए किया गया है. पाकिस्‍तान को डर है कि ये शिया आतंकी वापस आएंगे तो सुरक्षा के लिए खतरा होगा. ईरान और इजरायल के बीच बढ़ रहे तनाव के बीच जैनेबियोन ब्रिगेड इजरायल और उसके सहयोगी अमेरिका के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है. इसलिए इस पर लगातार कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget