एक्सप्लोरर

PTI Leader Rearrested: इमरान के करीबियों का जीना हराम, जेल से रिहा होने के चंद मिनटों बाद फिर गिरफ्तार हुए शाह महमूद कुरैशी

Pakistan: इस्लामाबाद हाई कोर्ट (IHC) ने पहले मंगलवार (23 मई) को कुरैशी की रिहाई का आदेश दिया था, जब उन्होंने एक हलफनामा जमा किया था कि वह आंदोलन करने और काम करने वालों को उकसाने से दूर रहेंगे.

Pakistan PTI Leader: पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi) को मंगलवार (23 मई) को रावलपिंडी की अदियाला जेल से रिहा होने के कुछ मिनट बाद फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा महमूद कुरैशी की रिहाई के तुरंत बाद पार्टी नेता मुसर्रत जमशेद चीमा को भी फिर से गिरफ्तार कर लिया गया.

पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक PTI के उपाध्यक्ष शाह महमूद  कुरैशी अपनी गिरफ्तारी से पहले जेल के बाहर बोले कि वह अभी भी PTI का हिस्सा हैं और रहेंगे. इसके बाद पूर्व मंत्री को पुलिस किसी अनजान जगह ले गई. 

कुरैशी ने कोर्ट में जमा किया था हलफनामा
जियो न्यूज के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिरीन मजारी के PTI छोड़ने और राजनीति छोड़ने की घोषणा के घंटों बाद पार्टी में बने रहने के बारे में उनका भी बयान आया. इस्लामाबाद हाई कोर्ट (IHC) ने पहले मंगलवार (23 मई) को कुरैशी की रिहाई का आदेश दिया था, जब उन्होंने एक हलफनामा जमा किया था कि वह आंदोलन करने और काम करने वालों को उकसाने से दूर रहेंगे.

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की 9 मई को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में गिरफ्तारी के बाद PTI कार्यकर्ताओं के हिंसक विरोध प्रदर्शन के 24 घंटे के भीतर इस्लामाबाद से गिरफ्तार किए गए शीर्ष पीटीआई नेताओं में कुरैशी भी शामिल थे.

दंगों और आगजनी के मामलों में गिरफ्तारी
पूर्व विदेश मंत्री को पुलिस ने पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा में दंगों और आगजनी के मामलों में गिरफ्तार किया था. अपनी गिरफ्तारी से पहले पीटीआई नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं को देश में सच्ची आजादी के लिए अपना संघर्ष जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में मैंने हर मंच पर पाकिस्तान के हितों का बचाव किया. मैं व्यावहारिक राजनीति में 40 साल से हूं."

कुरैशी ने कहा कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है और उन्होंने कोई भड़काऊ बयान नहीं दिया है जिससे मुकदमों का सामना करना पड़े. उन्हें भरोसा था कि PTI का आंदोलन अपनी मंजिल तक पहुंचेगा.

IHC ने कुरैशी की गिरफ्तारी रद्द किया था
IHC ने 18 मई को कुरैशी की गिरफ्तारी के आदेश को रद्द कर दिया और उसे रिहा करने की घोषणा की. हालांकि, अदालत ने कहा था कि पीटीआई नेता की रिहाई उनके लिखित हलफनामे पर निर्भर करेगी कि वह हिंसक विरोध प्रदर्शन में भाग नहीं लेंगे और भविष्य में किसी भी तरह की हिंसा को भड़काने से बचेंगे.

ये भी पढ़ें:Imran Khan Case: इमरान खान को एक और झटका, बार-बार हो रही गिरफ्तारी से तंग आकर करीबी नेता ने छोड़ी PTI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget