एक्सप्लोरर

Imran Khan On India: PAK के पूर्व PM इमरान खान ने की मोदी सरकार की तारीफ, रूस का जिक्र करते हुए जानिए क्या कहा

Imran Khan Praises PM Modi: भारत की तरह पाकिस्‍तान भी सस्ता रूसी कच्चा तेल प्राप्त करना चाहता था, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. पूर्व पाकिस्‍तानी पीएम इमरान खान इस बात से परेशान हैं.

Imran Khan On India Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने एक बार फिर भारतीय विदेश नीति (Indian Foreign Policy) की तारीफ की है. इमरान ने कहा कि भारत रूस से सस्‍ते में तेल ले रहा है. ये उनकी विदेश नीति का कमाल है...उनकी तरह हम भी चाहते थे कि पाकिस्‍तान भी सस्ता रूसी कच्चा तेल (Russian Crude Oil) खरीदे. लेकिन ऐसा हो नहीं सका, क्योंकि हमारी सरकार गिरा दी गई थी.

इमरान ने अपने मुल्‍क में व्‍याप्‍त गंभीर आर्थिक संकट के लिए मौजूदा हुकूमत को दोषी ठहराया और कहा कि वह इस बात से परेशान हैं कि उनका देश रियायती दर पर रूसी कच्चा तेल नहीं खरीद सका. इस्लामाबाद से इमरान खान ने एक वीडियो संदेश में कहा, "हम भारत की तरह सस्ता रूसी कच्चा तेल प्राप्त करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका, क्योंकि दुर्भाग्य से मेरी सरकार अविश्वास प्रस्ताव लाकर गिरा दी गई.'

पाकिस्‍तान में कंगाली से इमरान परेशान
बता दें कि इमरान खान ने पिछले साल फरवरी में मास्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी. उस वक्‍त रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुई थी, इमरान के उन्‍हीं दिनों रूस चले जाने पर पश्चिमी देशों की मीडिया ने पाकिस्‍तान को निशाने पर ले लिया था. ग्‍लोबल एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि इमरान यदि उस वक्‍त रूस न जाते तो उनके लिए अच्‍छा होता, क्‍योंकि उनके इस दौरे से अमेरिका नाराज हो गया था, बाद में पाक पर दवाब इतना बढ़ा कि खुद पाकिस्‍तानी सेना के चीफ इमरान के खिलाफ हो गए. इमरान को सत्‍ता से बेदखल कर दिया गया, प्रधानमंत्री की कुर्सी छिनने के बाद इमरान ने उसके लिए पाकिस्‍तानी सेना के चीफ बाजवा को दोषी ठहराया, और कहा कि मेरे साथ जो हुआ, उसमें बाजवा की साजिश थी.

भारत की बार-बार तारीफ कर रहे खान
इमरान अब फिर से पाकिस्‍तान का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं. अपने भाषणों में वह भारत और मोदी सरकार का जिक्र करते रहते हैं. इससे पहले इमरान खान ने भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार को स्वीकार करते हुए कहा था, 'दुनिया में नवाज के अलावा किसी और नेता के पास अरबों की संपत्ति नहीं है. मुझे एक ऐसे देश के बारे में बताएं जिसके प्रधानमंत्री या नेता के पास देश के बाहर अरबों की संपत्ति हो. यहां तक कि हमारे पड़ोसी देश में भी भारत के बाहर पीएम मोदी की कितनी संपत्ति है?”

उन्होंने रूस से सस्ता तेल खरीदने के पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले की भी तारीफ करते हुए कहा, 'क्वाड का हिस्सा होने के बावजूद भारत ने अमेरिकी दबाव का सामना किया और अपने लोगों की सुविधा के लिए रूस से सस्ता तेल खरीदा. हमारी सरकार भी ऐसी स्वतंत्र विदेश नीति के जरिए तेल हासिल करने की कोशिश कर रही थी.'

यह भी पढ़ें: जल्द चुनाव से दूर रहेगा पाकिस्तान? शहबाज शरीफ और असीम मुनीर की इस चाल में फंसे इमरान खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget