एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान के 'हकीकी आजादी मार्च' के खिलाफ एक्शन में पाक सरकार, प्रदर्शन को रोकने के लिए होगी सेना की तैनाती

Pakistan News: इमरान खान (Imran Khan) के 'हकीकी आजादी मार्च' (Haqeeqi Azadi March) को रोकने के लिए पाकिस्तानी सेना को तैनात किया जाएगा.

Haqeeqi Azadi March: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई प्रमुख इमरान खान (Imran Khan) ने हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद पर 'हकीकी आजादी मार्च' (Haqeeqi Azadi March) के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया था. इसी को लेकर अब पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने दावा किया है कि इस्लामाबाद तक उनकी पार्टी के लंबे मार्च की सभी तैयारी अंतिम चरण में है. दूसरी तरफ पीएम शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली संघीय सरकार ने इस मार्च के खिलाफ सेना को बुलाने और सैनिकों को तैनात करने का फैसला किया है. 

डॉन अखबार के मुताबिक, गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया. प्रदर्शनकारियों के प्रवेश को रोकने के लिए राजधानी शहर के रेड जोन में पाकिस्तानी सेना को तैनात किया जाएगा. सनाउल्लाह ने कहा कि कैबिनेट ने फैसला किया है कि वह किसी भी सूरत में पीटीआई को इस्लामाबाद में प्रवेश नहीं करने देगी. 

मार्च में 20,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद 

इससे पहले, पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने पार्टी कार्यकर्ताओं को इस्लामाबाद में 'हकीकी आजादी मार्च' के लिए तैयार होने का निर्देश दिया. साथ ही अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को शपथ लेने के लिए कहा कि वे देश के लिए जेहाद मानते हुए लंबे मार्च में भाग लेंगे. मार्च में करीब 20,000 लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. लंबे मार्च के दौरान संघीय राजधानी में कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शीर्ष सुरक्षा दल ने सिंध पुलिस, रेंजर्स और एफसी को शामिल करने का फैसला किया. 

मार्च का समर्थन करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई 

पाकिस्तानी सेना, संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत, सार्वजनिक भवनों और डिप्लोमैटिक एन्क्लेव को रेड जोन में सुरक्षित करेगी. हालांकि, बैठक में सदस्यों ने हथियार ले जाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया. एक रिपोर्ट के अनुसार यह भी फैसला लिया गया है कि पीटीआई के लंबे मार्च का समर्थन करने की योजना बनाने वाले संघीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

ये भी पढ़ें: 

Full Dress Rehearsal: भारतीय वायुसेना की आज चंडीगढ़ में फुल ड्रेस रिहर्सल, पहली बार दिल्ली से बाहर होगी प्रैक्टिस

Kerala Bus Accident: केरल के पलक्कड़ जिले में 2 बसों की टक्कर, हादसे में 9 लोगों की मौत, 38 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
PoK प्रदर्शन के 31वें दिन पाक रेंजर्स ने फिर दिखाई बर्बरता, फायरिंग में 2 की मौत और 13 घायल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget