एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में तेल के टैंकर में विस्फोट से अबतक 153 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

लाहौर: पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के बहावलपुर जिले में एक नेशनल हाईवे पर आज तेल का एक टैंकर पलट गया और इसमें विस्फोट के साथ भीषण आग लग गई जिससे 153 से ज्यादा लोगों की जलने से मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए. बताया जा रहा है कि तेल से भरा ये टैंकर असंतुलित होकर हाइवे पर पलट गया. इसके बाद आसपास के लोग इससे बह रहे तेल को जमा करने लगे. तभी टैंकर में जोरदार धमाका हो गया. टैंकर के आसपास मौजूद 75 मोटरसाइकिल और छह बड़ी गाड़ियां भी जलकर खाक हो गई.

टैंकर के क्षतिग्रस्त कंटेनर से तेल रिसने के बाद टैंकर में विस्फोट हो गया और इसमें आग लग गई. बिखरे हुए तेल में आग लगने से ऐसे कई लोग इसकी चपेट में आ गए जो तेल उठाने के लिए वहां पहुंचे थे. टैंकर कराची से लाहौर जा रहा था जब आज तड़के नेशनल हाईवे पर जिले के अहमदपुर शरकिया इलाके में टायर फटने से वह पलट गया. यह क्षेत्र लाहौर से लगभग 400 किमी दूर है.

अधिकारियों ने बताया कि वहां फैले पेट्रोल को इकट्ठा करने आसपास के इलाकों में रहने वाले लोग वहां पहुंच गए, इसी बीच वहां पर किसी ने सिगरेट सुलगा ली जिससे आग लग गई. आग की चपेट में बड़ी संख्या में लोग आ गए. बहावलपुर के जिला समन्वयक अधिकारी (डीसीओ) राणा सलीम अफजल ने इसे पाकिस्तान के इतिहास में बड़ी त्रासदी बताया.

अफजल ने बताया कि तेल के टैंकर से 50,000 लीटर पेट्रोल फैल गया. उन्होंने कहा, ''कम से कम 123 लोगों की चिकित्सीय सहायता मिलने से पहले ही मौत हो गई जबकि बचाव अधिकारियों ने 100 से ज्यादा घायलों को बहावलपुर के जिला मुख्यालय अस्पताल और विक्टोरिया अस्पताल पहुंचाया जहां उनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर है.'' उन्होंने बताया कि घायलों में महिलाएं और बच्चे भी हैं.

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ, राष्ट्रपति ममनून हुसैन, पाकिस्तान तहरीक ए इस्लाम अध्यक्ष इमरान खान और पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो ने त्रासदी पर दुख जताया. सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सेना को बचाव कार्य में नागरिक प्रशासन की मदद करने के लिए आदेश दिया है.

बचाव अभियानों में सेना के हेलीकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'500 नहीं अब सीधे 100...', रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने टैरिफ वाले बिल में किया बदलाव, भारत को मिल सकती है राहत?
'500 नहीं अब सीधे 100...', रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने टैरिफ वाले बिल में किया बदलाव, भारत को मिल सकती है राहत?
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट... अमेरिका का ईरान पर 'डबल अटैक', तेहरान पर लगाए कई बैन, युद्ध के बड़े अपडेट
ड्रोन, मिसाइल और फाइटर जेट... अमेरिका का ईरान पर 'डबल अटैक', तेहरान पर लगाए कई बैन
थाईलैंड ने दी भारतीयों के लिए खुशखबरी, बदल गए नियम, वीजा फ्री एंट्री मिलेगी, लेकिन सिर्फ इस शर्त पर
थाईलैंड ने दी भारतीयों के लिए खुशखबरी, बदल गए नियम, वीजा फ्री एंट्री मिलेगी, लेकिन सिर्फ इस शर्त पर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
'जब तक मैं न कहूं...', ईरान पर जारी रहेंगे भीषण हमले, ट्रंप बोले- अभी भी वक्त है वो समझौता कर लें
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
'गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के बीच मतभेद', इस पूर्व इंडियन क्रिकेटर के दावे से मची सनसनी
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर आधी रात बवाल, परेड ग्राउंड में अड़कर बैठ गए कांग्रेसी, अब क्या होगा?
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
लग्जरी कार छोड़ बैलगाड़ी पर दुल्हनिया लेने पहुंचा दूल्हा, बिना DJ और बिना दहेज के पेश की मिसाल
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
इस प्रीमियम 7-सीटर को खरीदने का अच्छा मौका, Kia दे रही 2 लाख रुपये का डिस्काउंट
Embed widget