एक्सप्लोरर

Shahid Afridi Controversy: पहलगाम हमले से पहले भी भारत के खिलाफ जहर उगल चुके हैं शाहिद अफरीदी, 5 साल पहले PM मोदी को लेकर कही थी ये घिनौनी बात

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पहलगाम हमले को लेकर जो बयान दिया है वह पहली बार नहीं है. इससे पहले भी वे भारत के खिलाफ विवादित बयानबाजी कर चुके हैं.

Shahid Afridi Controversial Statement: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी पहलगाम हमले को लेकर दिए गए हलिया बयान की वजह से चर्चा में हैं. उन्होंने पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए विवादित बयान दिया था. अफरीदी ने कहा था कि जब 7 लाख सैनिक कश्मीर में मौजूद थे तो इतना बड़ा हमला हुआ कैसे? अफरीदी ने कहा था कि ये सारे हमले खुद करवाते हैं और इल्जाम पाकिस्तान पर मढ़ देते हैं. हालांकि ये पहली बार नहीं है, जब पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ बयानबाजी की है. आज से 5 साल पहले 2020 में शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) का दौरा किया था. उस वक्त भी उन्होंने पीएम मोदी  के खिलाफ विवादित बयान दिया था.

शाहिद अफरीदी ने कहा था, 'पीएम मोदी मजहब की राजनीति करते हैं. उनके दिलो-दिमाग में मुसलमानों के प्रति नफरत भरी हुई है. वे कश्मीरी भाई-बहनों पर जुल्म करते हैं. वे कोरोना महामारी से भी खतरनाक हैं. पीएम मोदी को इसका जवाब देना होगा.' 

भारत के खिलाफ जहर उगलते हैं अफरीदी

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आगे कहा, 'मोदी बहुत दिलेर बनने की कोशिश करते हैं, लेकिन डरपोक आदमी हैं. मोदी ने कश्मीर में सात लाख भारत के सैनिक तैनात कर रखे हैं. इतने सैनिक हमारी पूरी पाकिस्तान की फौज में हैं.' अफरीदी यहीं नहीं रुके उनकी भारत के खिलाफ नफरत कितनी ज्यादा है, उसे इस बात से समझा जा सकता है कि उन्होंने पाकिस्तान की आबादी को ही पाक की फौज बता दिया और कहा कि हम 22-23 करोड़ लोग पाकिस्तानी फौज के साथ हैं. 

अकसर विवादित बयान देते हैं शाहिद अफरीदी

भारत और पाकिस्तान के मुद्दे पर शाहिद अफरीदी का बयान अकसर विवादों के घेरे में रहता है. खासकर कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर उनकी टिप्पणी आम हो गई है. इस तरह से उन्होंने एक बार कहा था कि पाकिस्तान के लिए लोग कश्मीर घूमना चाहते हैं. वे लोग भारत जाना चाहते हैं. वहां के लोग भी पाकिस्तान घूमना चाहते हैं. हालांकि, जब तक मोदी सत्ता में रहेंगे तब तक ऐसा मुमकिन नहीं हो पाएगा. बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद शाहिद अफरीदी ने विवादित कमेंट किया था. इसके अलावा उन्होंने चाय पीते हुए फोटो पोस्ट किया था.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई, विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल, कामकाज ठप
चौतरफा मुसीबतों से घिरा PAK! मंहगाई-विरोध प्रदर्शन के बाद अब सिंध में बिजली कटौती से बुरा हाल
बांग्लादेश का दोहरा चेहरा उजागर! भारत का विरोध करते हुए म्यांमार सीमा पर लगाएगा कटीले तारों का बाड़
बांग्लादेश का दोहरा चरित्र! भारत का विरोध, म्यांमार सीमा पर खुद लगाने जा रहा 108KM लंबा कटीले तारों का बाड़
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
‘जो भी ट्रंप को मार देगा…’, ईरान समर्थित इराकी आतंकी संगठन ने 10 मिलियन डॉलर का किया ऐलान
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget