एक्सप्लोरर

Pakistan Flood: विनाशकारी बाढ़ की तबाही के बाद बीमारियों के फैलने का खतरा, जानिए WHO ने क्या कहा

Pakistan Flood: पाकिस्तान में आए विनाशकारी बाढ़ के बाद अब बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे लेकर चिंता जताई है. बीमारियों से बच्चों को बचाना जरूरी है.

Pakistan Flood: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने विनाशकारी बाढ़ के मद्देनजर पाकिस्तान में अब जलजनित बीमारियों के फैलने की आशंका व्यक्त की है. डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस अधनोम गेब्रेयेसस (WHO Chief Tedros Adhanom Ghebreyesus) ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो गई है, लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा और इससे हैजा और अन्य बीमारियां हो सकती हैं. डब्ल्यूएचओ ने पाकिस्तान के बाढ़ प्रभावित इलाकों और खासकर सबसे बुरी तरह प्रभावित सिंध प्रांत के लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है.

तुरंत स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना होगा-WHO

टेड्रोस ने शनिवार को बताया की ठहरा हुआ पानी मच्छरों के पनपने का कारण बन सकता है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैल सकती हैं. स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने से असुरक्षित जन्म, डायबिटीज और दिल के रोगों का खतरा बढ़ गया है. साथ ही बच्चों के टीकाकरण में भी बाधा आएगी. संगठन ने कहा कि अगर इस खतरे को कम करना है तो तत्काल प्रभाव से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना होगा. इस मामले में डब्लूएचओ पाकिस्तान की मदद कर रहा है.

बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं बच्चे 

संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (Unicef) के प्रतिनिधि अब्दुल्ला फादिल ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दो दिवसीय दौरा करने के बाद शुक्रवार को कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में अति गंभीर स्थिति है, वहां कुपोषित बच्चे दस्त, डेंगू, बुखार और कई दर्दनाक त्वचा रोगों से जूझ रहे हैं. 528 बच्चों की मौत बीमारियों के चलते हो गई है. 

बाढ़ से हुआ करोड़ों का नुकसान

इस प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वालों का आंकड़ा अब 1500 के करीब पहुंच गया है. देश में बाढ़ से हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लाखों लोग खुले में सोने को मजबूर हैं. 22 करोड़ की आबादी वाले पाकिस्तान में करीब 3.3 करोड़ लोग बारिश से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि घरों, वाहनों, आनाज और लाइव स्टॉक यानी पशुधन को मिलाकर करीब 30 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है.

ये भी पढ़ें:

कभी 21 हजार करोड़ का मिला ड्रग्स तो कभी करोड़ों की ई-सिगरेट, नशे का अड्डा बना गुजरात का मुंद्रा पोर्ट

Mohali MMS Case: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS लीक के बाद छात्राओं के सुसाइड की बात अफवाह- राज्य महिला आयोग अध्यक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
न्यूयॉर्क के मेयर मम्दानी ने बोली बंगाली भाषा, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget