एक्सप्लोरर

Pakistan Flood: सिंधु नदी में आई बाढ़ से बनी 100 किलोमीटर चौड़ी झील, NASA की ये तस्वीर बता रही है भयावहता

Flood In Pakistan: पाकिस्तान में आई बाढ़ ने जन-जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है. नासा ने हाल ही में एक सैटेलाइट इमेज जारी की है, जिससे बाढ़ से हुए नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है.

Pakistan Flood Satellite Image: इस समय हिंदुस्तान का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान बाढ़ (Flood In Pakistan) से जूझ रहा है. पूरे पाकिस्तान में इस समय हालात बद से बदतर हो चुके हैं. इसी बीच एक सैटेलाइट इमेज (Satellite Image) सामने आई है. जिसमें आप देखेंगे कि कैसे पाकिस्तान में सिंधु नदी की बाढ़ से 100 किलोमीटर चौड़ी झील बन गई है. सैटेलाइट तस्वीरों में भयावह नज़ारा देखा जा सकता है.

बता दें कि पाकिस्तान में फसल का बड़ा हिस्सा पानी में डूब चुका है. मानसून की शुरुआत से अभी तक पाकिस्तान में 1,162 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं इस बाढ़ के कारण 3,554 लोग घायल हुए हैं और करीब 33 मिलियन लोग जून के मध्य तक इससे प्रभावित हुए हैं.


Pakistan Flood: सिंधु नदी में आई बाढ़ से बनी 100 किलोमीटर चौड़ी झील, NASA की ये तस्वीर बता रही है भयावहता

नासा (NASA) की MODIS सैटेलाइट सेंसर ने 28 अगस्त की एक तस्वीर ली है, जिसमें आप देख सकते हैं कि सिंधु नदी के उफान ने दक्षिण के अधिकतर हिस्से को जलमग्न कर दिया है. तस्वीर के बीच में आप गहरा नीला रंग देख सकते हैं. यह वही 100 किलोमीटर चौड़ी झील है, जो सिंधु में आई बाढ़ के कारण प्राकृतिक रूप से बन गई है. ये सारा इलाका कृषि क्षेत्र में आता है.

पाकिस्तान ने मांगी अंतरराष्ट्रीय मदद

गौरतलब है कि पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 1,162 तक पहुंच गई है. वहीं आर्थिक संकट से जूझ रही प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार की अपील के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता पहुंचने लगी है. इस भीषण आपदा का सामना करने में मुश्किलों से जूझ रहे पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी है और कई देशों ने एकजुटता संदेशों के साथ मानवीय सहायता भेजी है.

बाढ़ से कितना नुकसान?

प्राकृतिक आपदाओं से निपटने वाले मुख्य राष्ट्रीय संगठन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ के कारण 3,554 लोग घायल हुए हैं. प्राधिकरण ने कहा कि करीब 9,92,871 घर पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे लाखों लोग भोजन और स्वच्छ पेयजल आदि से वंचित हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- Pakistan Floods: पाक का एक तिहाई हिस्सा पानी में डूबा, 1100 से ज्यादा की मौत, PM शहबाज बोले- इतिहास की सबसे बड़ी आपदा

ये भी पढ़ें- Nawaz Sharif Speech: स्पीच पर बैन के बावजूद नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के लोगों को किया संबोधित, क्या कुछ बोले?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
अमेरिका और यूरोप के देशों ने क्यों दी 72 घंटे के राशन की सलाह? जानें पूरी वजह
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
भारत में रह रहे शरणार्थियों को मिलेगा UK में बसने का कानूनी रास्ता, ब्रिटेन का बड़ा फैसला
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़
ईरान पर हमला या समझौता? तेहरान में 12 घंटे चली बातचीत, ट्रंप की टीम में दो फाड़

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget