एक्सप्लोरर

CPEC: पाकिस्तान को भी धोखा दे रहा है चीन? CPEC की बैठक में परियोजनाओं की लंबी देरी का उठाया मुद्दा

CPEC Meeting: पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने आशंका व्यक्त की है कि किसी भी तरह की देरी से देश में एक साल में रेल व्यवस्था चरमरा जाएगी और 3,100 मेगावाट बिजली उत्पादन में देरी होगी.

Pakistan On CPEC: पाकिस्तान (Pakistan) ने सीपीईसी (CPEC) पर चर्चा के दौरान अपनी 5 महत्वपूर्ण बिजली और रेल परियोजनाओं में चल रही देरी का मुद्दा उठाया. इस बात की जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है. सीपीईसी की 11वीं संयुक्त सहयोग समिति की गुरुवार को एक बैठक हुई, जिसमें पाकिस्तान ने चीन से 18.5 अरब डॉलर की 5 परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने का आग्रह किया है.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के योजना मंत्री अहसान इकबाल ने आशंका व्यक्त की है कि किसी भी तरह की देरी से देश में एक साल में रेल व्यवस्था चरमरा जाएगी और 3,100 मेगावाट बिजली उत्पादन में देरी होगी. हालांकि, बैठक के बाद कोई घोषणा नहीं की गई थी जिसमें 8 साल पहले सहमत योजनाओं के निष्पादन में चूक गए अवसरों और लंबे समय तक देरी पर चर्चा की गई थी.

इन 5 परियोजनाओं में तेजी लाने का किया अनुरोध

पाकिस्तान ने जिन 5 परियोजनाओं पर काम में तेजी लाने के लिए चीन से अनुरोध किया है, उनमें 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर की मेनलाइन- I रेलवे परियोजना

  • 1.2 बिलियन अमेरिकी डालर की कराची सर्कुलर रेलवे परियोजना
  • 1.6 बिलियन अमेरिकी डालर की आजाद पट्टन जलविद्युत परियोजना
  • 2.5 बिलियन अमेरिकी डालर की कोहाला बिजली परियोजना
  • 3 बिलियन अमेरिकी डालर की थार ब्लाक- I कोयला परियोजना शामिल हैं

अधिकारी ने कहा, इन परियोजनाओं को दोनों पक्षों की ओर से बाधाओं के कारण देरी का सामना करना पड़ रहा है.

शहबाज शरीफ करेंगे चीन का दौरा

पाकिस्तान ने चीन से 584 मिलियन अमरीकी डालर के ग्वादर बिजली संयंत्र के स्थानांतरण के इस्लामाबाद के अनुरोध पर विचार करने को कहा. योजना मंत्री ने अपने विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) को विकसित करने के लिए चीनी अनुभव के लाभों को प्राप्त करने में पाकिस्तान की विफलता पर भी चर्चा की. मंत्री ने कहा कि सरकार ने 11वें जेसीसी की डिटेल पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं और परिणाम के बारे में औपचारिक घोषणा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की चीन यात्रा के दौरान की जाएगी. पीएम 1 नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे.

ये भी पढ़ें: CPEC Project: पाकिस्तान की चौपट अर्थव्यवस्था में दम भरने जा रहीं चीनी कंपनियां, सीपीईसी प्रोजेक्ट की 20 परसेंट लागत मिलेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तार करो या मार दो...,बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
गिरफ्तार करो या मार दो...,बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi
Tiger Shroff Firing News: कैसे पकड़ा गया लॉरेंस का शूटर्स? जानिए घटना की INSIDE STORY! | ABP News
Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget