एक्सप्लोरर

Pakistan Violence: पाकिस्तान में दंगा भड़काने वाले दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार, CM ने मस्जिदों से अल्पसंख्यकों के अधिकारों का उपदेश देने को कहा

Pakistan Church Attack: पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर के जरानवाला इलाके में दंगे भड़काने वाले दो मुख्य संदिग्धों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री यह जानकारी दी है.

Pakistan Violence: पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर के जरानवाला इलाके में ईसाइयों के घरों और चर्चा पर हुए हमलों के बाद दहशत का माहौल हैं. इस बीच पुलिस ने दंगे भड़काने वाले दो प्रमुख संदिग्धों को गिरफ्तार किया है, जिसकी जानकारी खुद पंजाब के कार्यवाहक मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने दी है.

मोहसिन नकवी ने प्रमुख संदिग्धों की गिरफ्तारी की सूचना देते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिरीक्षक के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस घटना को तत्काल नियंत्रित करने और संदिग्धों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने में दोनों लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. गौरतलब है कि पंजाब की राजधानी लाहौर से 130 किलोमीटर दूर फैसलाबाद जिले के जरनवाला शहर में बुधवार को ईशनिंदा के आरोप में गुस्साई भीड़ ने 21 चर्चों और 35 ईसाइयों के घरों में तोड़फोड़ की और आग लगा दी. 

अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर दिया जाए उपदेश 

सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'जरानवाला घटना में एक बड़ी सफलता-दोनों आरोपी सीटीडी की हिरासत में हैं.' साथ ही उन्होंने बिगड़े माहौल को देखते हुए कहा कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मस्जिदों में शुक्रवार को अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर ध्यान केंद्रित करते हुए उपदेश दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि आज (शुक्रवार) के उपदेश अल्पसंख्यकों के अधिकारों, पवित्र कुरान और पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं पर केंद्रित होंगे. ’ इससे पहले गुरुवार को सरकार ने दंगों की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया और सभी क्षतिग्रस्त चर्चों और अल्पसंख्यक ईसाइयों के घरों को ठीक करने का वादा किया.

वीडियो के माध्यम से हुई गिरफ्तारी 

पुलिस के मुताबिक, दोनों प्रमुख संदिग्धों की पहचान एक वीडियो के माध्यम से की गई, जिसमें वे धार्मिक अल्पसंख्यकों के खिलाफ मुसलमानों को भड़काने के लिए मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर घोषणा करते दिख रहे हैं. इस वीडियो के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के मुताबिक, अब तक कम से कम 140 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. बता दें कि इससे पहले सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने गुरुवार को इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि हमलों में शामिल अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा. 

ये भी पढ़ें: ब्रेअकप के बाद गर्लफ्रेंड की अश्लील तस्वीरें कर दी वायरल, अब देने होंगे 1.2 बिलियन यूएस डॉलर, कोर्ट ने दिया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget