एक्सप्लोरर

'PoK से कब्जा हटाओ', भारत के इस बयान पर बौखला गया पाकिस्तान, बोला- ये तो इंटरनेशनल विवाद...

Pakistan on the issue of Jammu and Kashmir: पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने जम्मू-कश्मीर को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की टिप्पणी पर जवाब दिया है.

Pakistan on the issue of Jammu and Kashmir: पाकिस्तान ने भारत के उस बयान पर नाराज़गी जताई है, जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान को पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) खाली करना चाहिए. शुक्रवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी किया और कहा कि भारत का ये बयान झूठा और घटिया है. 

पाकिस्तान ने कहा कि भारत को इस तरह के बयान देने की बजाय कश्मीर का हल वहां के लोगों की इच्छा के अनुसार निकालने की कोशिश करनी चाहिए.

जम्मू-कश्मीर को बताया विवादित इलाका

पाकिस्तान ने अपने बयान में जम्मू-कश्मीर को एक विवादित इलाका बताया और कहा कि इसका फैसला संयुक्त राष्ट्र (UN) के फैसलों और कश्मीरियों की राय के आधार पर होना चाहिए. उन्होंने कहा, "जम्मू-कश्मीर एक ऐसा इलाका है जिसे पूरी दुनिया ने विवादित माना है और इसका अंतिम फैसला UN के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की चाहत के अनुसार होना चाहिए."

भारत ने कही थी ये बात 

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कश्मीर को पाकिस्तान की 'गले की नस' बताया था. इस पर भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जवाब दिया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "कोई भी विदेशी चीज किसी की 'गले की नस' कैसे हो सकती है? भारत के आंतरिक मामलों में किसी बाहरी देश का कोई हक नहीं है. जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा है और एक केंद्र शासित प्रदेश है. पाकिस्तान से हमारा बस इतना ही रिश्ता है कि वह पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) को खाली करे, जिस पर उसने अवैध कब्जा कर रखा है."

जनरल मुनीर ने इससे पहले विदेश में रह रहे पाकिस्तानियों को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत और पाकिस्तान दो अलग-अलग देश हैं. उन्होंने कहा, "हम एक नहीं हैं. हमारे पूर्वजों ने पाकिस्तान बनाने के लिए बहुत संघर्ष और बलिदान किया है. हमें पता है कि अपने देश की रक्षा कैसे करनी है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget