एक्सप्लोरर

'PTI पर प्रतिबंध लगा तो नई पार्टी बनाएंगे और जीतेंगे', चुनाव से पहले इमरान खान ने भरी हुंकार, कहा- मुझे जेल भेज दो तो भी...

PTI Chief Imran Khan: 9 मई को देश भर में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद से कुछ लोग पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं. इस बीच इमरान खान ने साफ कर दिया है कि ऐसा हुआ तो वह नई पार्टी बनाएंगे.

Imran Khan News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी पार्टी पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो वह आगामी आम चुनाव लड़ने के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे और चुनाव जीतेंगे. पाकिस्तान के डॉन अखबार ने निक्केई एशिया के हवाले से यह जानकारी दी है. 

गौरतलब है कि 9 मई को देश भर में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद से सरकार में कुछ लोग पीटीआई पर प्रतिबंध लगाना चाहते हैं. पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह ने स्पष्ट कर दिया है कि पीटीआई पर प्रतिबंध लगाना ही एकमात्र समाधान है.

वहीं, देश के रक्षा मंत्री ने भी पीटीआई को बैन किए जाने की पैरवी की है. इसी क्रम में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष और देश के मौजूदा विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी कहा था कि उनकी पार्टी पीटीआई पर प्रतिबंध लगाने के किसी भी कदम का विरोध नहीं करेगी.

नई पार्टी बनाकर चुनाव जीतेंगे: इमरान खान 

ऐसे में पत्रकारों के संभावित प्रतिबंध के सवाल पर इमरान खान ने कहा, "अगर वे पार्टी (पीटीआई) को बैन हैं तो हम एक नए नाम के साथ एक नई पार्टी बनाएंगे और फिर भी चुनाव जीतेंगे." इतना ही नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 'अगर वे मुझे अयोग्य घोषित कर जेल में डाल देते हैं, तब भी पार्टी जीतेगी.'

पीटीआई प्रमुख ने आगे जोर देते हुए कहा कि भले ही राजनीति में चीजें बहुत बदल गई हैं लेकिन उनके समर्थक आज भी साथ हैं. ऐसे में उनकी नई पार्टी का भी चुनाव जीतना तय है. अपनी पार्टी पर जारी कार्रवाई पर इमरान खान ने कहा कि सरकार 'अब भी डरा-धमकाकर इसे तोड़ने की कोशिश कर रही है.'

इमरान खान की गिरफ्तारी पर भड़का था बवाल 

बता दें कि बीते 9 मई को जब इस्लामाबाद हाई कोर्ट में इमरान खान पेशी के लिए पहुंचे थे तब अर्धसैनिक बल के जवानों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था. इस वजह से पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर हिंसा भड़क गई थी. कथित तौर पर इमरान समर्थकों ने जमकर आतंक मचाया था. हिंसा वाले दिन दंगाइयों ने सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी बिल्डिंग को निशाना बनाया था. इस घटना के बाद से ही पीटीआई के लिए एक्शन की मांग की जा रही है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Rape Case: पाकिस्तान में लड़कियों से ज्यादा लड़के हो रहे रेप का शिकार, सरकारी रिपोर्ट में बड़ा दावा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
चीन सरकार अस्पताल से स्कूल तक क्यों कर रही आस्था की निगरानी? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?
ट्रंप ने हमास से डील के लिए भेजा अपना दामाद, गाजा पर क्या हुई बात?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget