एक्सप्लोरर

जेल से रिहा हुए PTI कार्यकर्ता, कमिश्नर लियाकत अली चट्ठा के इस्तीफे पर इमरान खान ने कही ये बात

Pakistan News: पाकिस्तान में 8 फरवरी को आम चुनाव के लिए मतदान हुआ था. उसके बाद खंडित जनादेश आया. सरकार गठन को लेकर गतिरोध देखा जा रहा है.

Pakistan Politics: पाकिस्तान में हाल में हुए आम चुनाव में कथित धांधली के मुद्दे पर घमासान मचा है. शनिवार (17 फरवरी) को रावलपिंडी के कमिश्नर लियाकत अली चट्ठा ने आम चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. वहीं, ऐसे ही आरोप लगाने वाले पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ) के कुछ कार्यकर्ताओं को शनिवार (17 फरवरी) को रिहा कर दिया गया. चट्ठा के इस्तीफे पर पीटीआई नेता और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का बयान भी आया है.

इमरान खान की पार्टी ने लगाए हैं ये आरोप

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने चुनाव के नतीजों पर सवाल उठाए हैं. पीटीआई ने आरोप लगाया है कि कई जगहों से पार्टी समर्थित उम्मीदवार जीत रहे थे, लेकिन उन्हें जानबूझकर हरा दिया गया. पार्टी ने ऐलान किया है कि वह शनिवार (17 फरवरी से 2024) से देशव्यापी ‘शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन’ करेगी. 

पीटीआई कार्यकर्ताओं को कर लिया गया था गिरफ्तार

पाकिस्तान में आम चुनाव के नतीजों के दौरान पीटीआई के कुछ समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया था. उनके खिलाफ आरोप लगे थे कि वे वोटों की गिनती में बाधा डाल रहे थे. इमरान खान की पार्टी का कहना था कि परिणाम में हो रही धांधली को रोकने के लिए समर्थक अपनी आवाज उठा रहे थे. गिफ्तार किए गए लोगों में सलमान अकरम राजा सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

पाकिस्तानी समाचार वेबसाइट डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को सलमान अकरम राजा समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को लाहौर पुलिस ने रिहा कर दिया. इस खबर की पुष्टि डीआईजी ऑपरेशन प्रवक्ता आगा एहतशाम ने की है. बता दें कि पीटीआई समर्थकों की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पाकिस्तानी नागरिकों ने खूब आलोचना की थी.

इमरान खान क्या बोले?

इमरान खान ने कहा है कि लियाकत अली चट्ठा के कबूलनामे से पता चलता है कि कैसे चुनाव परिणामों में व्यवस्थित तरीके से हेरफेर किया गया है. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ''देश की प्रतिष्ठा और भलाई के साथ-साथ राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता के लिए यह सही समय है. फॉर्म 45 के अनुसार परिणाम घोषित किए जाएं.''

इमरान खान ने यह भी कहा है कि इस निर्लज्ज जनादेश चोरी में शामिल सभी लोगों के खिलाफ निष्पक्ष जांच की जाए. अगर वे आरोपी पाए जाते हैं तो उन पर कानून के मुताबिक कार्रवाई हो.

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के चीफ जस्टिस ने रावलपिंडी कमिश्नर के आरोपों का दिया जवाब, जानें धांधली को लेकर क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
यूएस एयरफोर्स और नेवी ने ईरान में कहां-कहां बरपाया बारूदी कहर? तेहरान ने कुछ ऐसे दिया जवाब
US-Iran War News LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
LIVE: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video

वीडियोज

UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |
Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
Video: मौत के बाद भी सुरक्षित नहीं खामेनेई! शव को ईराक से ईरान फाइटर जेट के घेरे में लाया गया
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget