एक्सप्लोरर

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान के चुनाव पर अमेरिका ने उठाए सवाल, व्हाइट हाउस ने कहा- 'धांधली हुई, लोगों की इच्छा का नहीं हुआ सम्मान'

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में 8 फरवरी को हुए चुनाव के बाद व्हाइट हाउस सचिव कैरिन ज्यां-पियरे ने कहा कि पाकिस्तान में लोगों की इच्छा का सम्मान करने की जरूरत है.

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में हुए आम चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित कर दिए है, जिसके बाद अमेरिका ने इसकी निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं.‘व्हाइट हाउस’ ने पाकिस्तान में पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने का आह्वान करते हुए कहा कि पाकिस्तानी लोगों की इच्छा का सम्मान करने की आवश्यकता है. 

‘व्हाइट हाउस’ के बयान के मुताबिक कैरिन ज्यां-पियरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन पाकिस्तान में चुनाव संबंधी घटनाक्रम से अवगत हैं. उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति को इसकी जानकारी है. पिछले सप्ताह लाखों पाकिस्तानियों ने मतदान किया, जिनमें रिकॉर्ड संख्या में महिलाएं, धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यक समूहों के सदस्य और युवा मतदाता थे.’’ 

पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की जरूरत 

कैरिन पियरे ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘‘हमें सामान विचारधारा वाले लोकतंत्र के साथ खड़े होने पर गर्व है. हम पाकिस्तानी सरकार और पाकिस्तानी राजनीतिक हस्तियों से सार्वजनिक और निजी तौर पर स्पष्ट रूप से लगातार कहते रहे हैं कि पाकिस्तानी लोगों की इच्छा का सम्मान करना और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करना जरूरी है.’’ 

चुनाव में लोगों ने अपनी इच्छा बताई

अमेरिकी सीनेट के सदस्य क्रिस मर्फी ने कहा कि पाकिस्तान के लोगों ने पिछले सप्ताह अपनी इच्छा बता दी. मर्फी ने कहा, ‘‘मैं स्वतंत्र प्रेस पर हमले और इंटरनेट तक पहुंच पर प्रतिबंध समेत अनियमितताओं और कथित हस्तक्षेप की खबरों से चिंतित हूं और मैं इन आरोपों की गहन जांच करने के बाइडन प्रशासन के आह्वान का समर्थन करता हूं.’’ अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन की उप प्रेस सचिव सबरीना सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय पाकिस्तान की स्थिति पर नजर रखे हुए है.

पाकिस्तान में किसको मिली कितनी सीट

पाकिस्तान के निर्वाचन आयोग ने रविवार को आम चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित किए, जिसमें जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) द्वारा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने 101 सीट पर जीत दर्ज की है. वहीं, तीन बार के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) 75 सीट जीतकर संसद में तकनीकी रूप से सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बिलावल जरदारी भुट्टो की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को 54 सीट मिलीं, जबकि विभाजन के दौरान भारत से आए उर्दू भाषी लोगों की मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) को 17 सीट मिली हैं. सरकार बनाने के लिए किसी पार्टी को प्रत्यक्ष मतदान से निर्वाचित 133 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है. 

ये भी पढ़ें- शहबाज शरीफ होंगे पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री! नवाज शरीफ ने भाई को दी बड़ी जिम्मेदारी, बिलावल की पार्टी करेगी समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget