एक्सप्लोरर

Pakistan: 'कंगाल' पाकिस्तान में भुखमरी की स्थिति, जरूरी चीजों के दाम आसमान पर- महंगाई दर में 30 फीसदी का इजाफा

Pakistan Inflation Rise: पाकिस्तान (Pakistan) में प्याज के दाम में 501 फीसदी और चिकन के दाम में 82.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. आम लोग जरूरी चीजें नहीं खरीद पा रहे हैं.

Pakistan Inflation Increased: पाकिस्तान में आर्थिक संकट (Pakistan Economic Crisis) धीरे-धीरे और गहराता जा रहा है. देश में भुखमरी की स्थिति बन गई है. जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं. देश में लोगों की क्रय की शक्ति धीरे-धीरे घटती जा रही है. खाद्य पदार्थ से लेकर ईंधन तक हर रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों के दाम बेतहाशा बढ़ते जा रहे हैं. पाकिस्तान में साप्ताहिक महंगाई दर (Pakistan Inflation) पिछले साल की तुलना में 30 फीसदी से अधिक बढ़ी है.

पाकिस्तान में विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) की लगातार होती कमी के बीच अब आम लोग जरूरी चीजें खरीदने में भी खुद को सक्षम नहीं पा रहे हैं.

महंगाई दर में 30 फीसदी इजाफा

पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक, खाद्य पदार्थों और फ्यूल की कीमतों में इजाफे के साथ पाकिस्तान में साप्ताहिक महंगाई दर पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है. साप्ताहिक मुद्रास्फीति को संवेदनशील मूल्य सूचकांक (SPI) से मापा जाता है. पाकिस्तान स्टैटिस्टिक्स ब्यूरो (PBS) ने देशभर के 17 प्रमुख शहरों में 50 बाजारों से इकट्ठा 51 आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव पर अपनी साप्ताहिक रिपोर्ट में कहा कि देश महंगाई में साल-दर-साल 30.60 फीसदी बढ़ोतरी दर्शाता है.

दोहरे अंको में महंगाई बढ़ी

पाकिस्तान ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि संवेदनशील मूल्य सूचकांक में वित्त वर्ष 2021-22 और वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान मामूली बदलाव के साथ 2021 से दोहरे अंकों में वृद्धि देखी जा रही है. डॉन के अनुसार, थोड़े-थोड़े अंतराल पर आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव का आकलन करने के लिए संवेदनशील मूल्य सूचकांक (SPI) की गणना साप्ताहिक आधार पर की जाती है.

आसमान छू रहीं कीमतें

डॉन के मुताबिक, पाकिस्तान में प्याज के दाम में 501 फीसदी और चिकन के दाम में 82.5 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. गेहूं का आटा और चाय भी पिछले साल की समान अवधि की तुलना में क्रमश: 45 फीसदी और 65.41 फीसदी महंगे हुए हैं. डीजल की कीमतों में करीब 61 फीसदी की बढ़ोतरी की खबर है. पेट्रोल के दाम 48.21 फीसदी, अंडे के दाम 50.51 फीसदी, नमक पाउडर के दाम 49.50 फीसदी, दलहन मूंग के दाम 47 फीसदी और टूटे बासमती चावल के दाम 46 फीसदी बढ़े हैं.

ये भी पढ़ें:

Pakistan: बाढ़ के कहर से अभी नहीं उबरा पाकिस्तान, पीड़ितों के लिए मदद की दरकार- PM शहबाज ने बताया कितने रुपये की है जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
ईरान पर हमले रुके, पर खतरा टला नहीं! व्हाइट हाउस का बड़ा बयान
Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget