एक्सप्लोरर

Pakistan: इस्लामाबाद में भीषण आग लगने से 300 दुकानें जलकर राख, वायुसेना की मदद से आग पर पाया काबू

Sunday market of Islamabad: पाकिस्तान के इस्लामाबाद के संडे बाजार में भीषण आग लगने से 300 दुकानें जलकर राख हो गईं.

Pakistan: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक फेमस संडे बाजार में भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 300 दुकानें और स्टॉल जलकर राख हो गए. आग इतनी तेजी से बाजार में फैली की आग बुझाने के लिए वायु सेना की मदद लेनी पड़ी. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक बाजार के गेट नंबर सात के पास आग लगी, जहां पर पुराने कपड़े और कालीन बिकते हैं.

संडे बाजार के स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि दमकल की 10 गाड़ियों को कई घंटे तक आग बुझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी और वायु सेना की दो दमकल गाड़ियों की मदद भी लेनी पड़ी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

जिल प्रशासन से मांगी रिपोर्ट 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आग इतनी भीषण थी कि उसने काफी तेजी से दुकानों को अपनी चपेट में लिया. देखते ही देखते 300 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं. पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्री राणा सनाउल्लाह खान ने इस पूरे मामले का संज्ञान लेते हुए स्थानीय जिल प्रशासन से एक रिपोर्ट मांगी है. 

बाजार में आग लगने का इतिहास है पुराना

इस्लामाबाद का संडे बाजार शहर के जी-9 क्षेत्र में लगता है और बाजार में आग लगने का इतिहास पुराना रहा है. संडे बाजार में 3 साल पहले 2019 में सुबह आग लगने की घटना हुई थी. उसमें भी 300 दुकानें जलकर राख हो गई थीं. इससे पहले साल 2018 में भी इस बाजार में आग लगने से कपड़े और होजरी सेक्शन की 90 दुकानें और स्टॉल जल गए थे.

संडे मार्केट में रहती हैं काफी भीड़

बता दें कि साल 2017 में एक होजरी स्टॉल में सौर ऊर्जा से चलने वाली बैटरी में धमाके के बाद इस बाजार के सेक्शन ई और एफ में भीषण आग लग गई थी. यह मार्केट हफ्ते में मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को लगती है. स्थानीय लोग इसको संडे मार्केट के रूप में जानते है. इस मार्केट में फल, पुराने कपड़े और कालीन, घर का सामान मिलता है. इसके कारण इस बाजार में अच्छी-खासी भीड रहती है.

ये भी पढ़ें- Mahakali River: महाकाली नदी पहले की तरह ही बहती रहेगी, भारत-नेपाल हटाएंगे तटबंध, बैठक में हुआ फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget