एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने विकीपीडिया को किया ब्लॉक, जानिए क्या है कारण

Pakistan News: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने ईशनिंदा के मामले में विकीपीडिया वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है. सरकार ने पहले चेतावनी भी दी है.

Wikipedia Block in Pakistan: पाकिस्तान में विकिपीडिया को ब्लॉक कर दिया गया है. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विकीपीडिया वेबसाइट पर यह कार्रवाई ईशनिंदा के संबंध में की गई है. पड़ोसी मुल्क ने विकीपीडिया पर ईशनिंदा से संबंधित कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया है. द न्यूज अखबार के मुताबिक, पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी ने विकीपीडिया को अनुचित कंटेंट हटाने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था. 

पीटीए ने एक बयान में कहा, विकीपीडिया ने न तो ईशनिंदा कंटेंट को हटाया और न ही अधिकारियों से इस पर बात की. इसके बाद शहबाज सरकार ने वेबसाइट के खिलाफ सख्त एक्शन लेते हुए यह कार्रवाई की है. शहबाज सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि कथित गैरकानूनी सामग्री को हटाने के बाद विकिपीडिया की बहाली पर पुनर्विचार किया जाएगा. इस कार्रवाई को लेकर विकीपीडिया पर 'विकीपीडिया की सेंसरशिप' पर एक लेख लिखा गया है.

सरकार के एक्शन की निंदा हो रही

इस लेख में कहा गया है कि विकीपीडिया पर इसी तरह का प्रतिबंध चीन, ईरान, म्यांमार, रूस, सऊदी अरब, सीरिया, ट्यूनीशिया, तुर्की, उज्बेकिस्तान और वेनेजुएला सहित देशों में लगा हुआ है. वहीं, डिजिटल अधिकार कार्यकर्ता उसामा खिलजी ने पीटीए के इस कदम को असंवैधानिक करार दिया. उन्होंने कहा, "प्रतिबंध असंगत, असंवैधानिक और काफी हास्यास्पद है." उन्होंने कहा, "इससे छात्रों, शिक्षाविदों, स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र, शोधकर्ताओं पर असर पड़ेगा और सेंसरशिप की अनिश्चितता और मनमानी के कारण पाकिस्तान में निवेशकों का विश्वास कम होगा." 

पाकिस्तान पर ईशनिंदा की कठोर सजा

अंग्रेजों ने ईशनिंदा कानून को साल 1860 में बनाया था. इसका मकसद धार्मिक झगड़ों को रोकना था. हाल ही में सरकार ने इसे और अधिक कठोर बना दिया है. पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने पिछले महीने आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम 2023 को पारित किया था. इसके तहत इस्लाम के धार्मिक प्रतीकों का अपमान करने वाले को दी जाने वाली न्यूनतम सजा को तीन वर्ष से बढ़ाकर 10 वर्ष कर दिया गया है और 10 लाख रुपये जुर्माने का प्रविधान किया गया है. बता दें कि पाकिस्तान में ईशनिंदा के आरोप में लाखों लोग जेल में बंद हैं. 

ये भी पढ़ें-Pakistan: क्या एटम बम पर सौदेबाजी कर चुका है पाकिस्तान? तहरीक-ए-तालिबान के खत ने बढ़ाई सरकार और सेना की मुश्किलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget