एक्सप्लोरर

Pakistan Blast: कराची यूनिवर्सिटी परिसर में धमाका, 3 चीनी नागरिकों समेत 4 की मौत

Karachi University Blast: जियो न्यूज के मुताबिक ये घटना कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के पास हुई है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक कराची यूनिवर्सिटी के कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के पास एक वैन में धमाका हुआ.

Pakistan Blast: पाकिस्तान में एक बार फिर से धमाका हुआ है. जिसमें 4 लोगों की मौत होने की खबर है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को बचाव सूत्रों का हवाला देते हुए बताया है कि कराची यूनिवर्सिटी के परिसर के अंदर एक कार विस्फोट में तीन चीनी नागरिकों समेत 4 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक ये एक टारगेटेड हमला था. चाइनीज टीचर को निशाना बनाया गया. इस धमाके में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के पास हुई है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक कराची यूनिवर्सिटी के कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट के पास एक वैन में धमाका हुआ. विस्फोट के बाद बचाव और सुरक्षा एजेंसियां ​​मौके पर पहुंचीं है. पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है. इसके साथ ही बचाव और राहत अभियान जारी है.

ब्लास्ट में तीन विदेशी समेत 4 लोगों की मौत

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वैन में 7 से 8 लोग सवार थे. हालांकि, अभी तक हताहतों की सही संख्या को लेकर पुष्टि नहीं हो पाई है. बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) मजीद ब्रिगेड ने कराची विश्वविद्यालय में एक वैन पर हुए आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है. ग्रुप ने दावा किया है कि यह हमला बलूच महिला आत्मघाती हमलावर शैरी उर्फ ​​बारामाश ने चीनी नागरिकों पर किया था. शुरुआत में यह बताया गया था कि विस्फोट एक गैस सिलेंडर के कारण हुआ था. सूत्रों ने बताया कि पीड़ित कन्फ्यूशियस इंस्टीट्यूट से लौट रहे थे. ये कराची यूनिवर्सिटी में एक चीनी भाषा शिक्षण केंद्र है.

घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया

जियो न्यूज के मुताबिक दो विदेशी अपने गेस्ट हाउस से विभाग की ओर जा रहे थे जहां वैन में विस्फोट हो गया. इससे पहले पूर्वी पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) मुकद्दस हैदर ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है. वही गुलशन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा था कि इस बात की जांच की जा रही है कि विस्फोट आतंकवादी कृत्य था या फिर हादसा. मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है. वही घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालांकि बलूच लिबरेशन आर्मी की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने के बाद उसके दावे की पड़ताल की जा रही है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
हसीना की सत्ता पलटने की योजना पहले से बनाई थी, यूनुस के पूर्व सचिव का खुलासा
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
इजरायल: फिलिस्तीनी वोटर्स को राष्ट्रपति हर्जोग का साथ, बेंजामिन के आरोपों पर क्या बोले?
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
शेख हसीना के ढाका से भागने का जिस एयर फोर्स ऑफिसर ने बनाया था Video, मौत से सनसनी
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget