एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक, 8 की मौत

Pakistan Latest News: करीब रातभर चले हमले में पाकिस्तानी सेना ने 8 आतंकियों को ढेर कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गए आतंकी हाफिज गुलबहादर समूह से जुड़े हुए थे. 

Pakistan Latest News: पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान के ऊपर हवाई हमला बोला है. इस हवाई हमले के पीछे की मुख्य मंशा टीटीपी के आतंकियों को नष्ट करना था. अफगानिस्तान की ओर से भी इस खबर की पुष्टि की गई है. उनका कहना है पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा क्षेत्र से सटे खोस्त और पाकिटका प्रांत के इलाकों को पाकिस्तानी वायुसेना की ओर से निशाना बनाया गया है. 

बताया जा रहा है पाकिस्तानी वायुसेना ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के एक कमांडर के घर को निशाना बनाकर इस हमले को खासतौर पर अंजाम दिया है. एयरस्ट्राइक के दौरान पाकिस्तानी सेना ने दो अलग-अलग क्षेत्रों में हमले को अंजाम दिया है. 

करीब रातभर चले हमले में पाकिस्तानी सेना ने 8 आतंकियों को ढेर कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारे गए आतंकी हाफिज गुलबहादर समूह से जुड़े हुए थे. 

एयरस्ट्राइक से करीब 2 दिन पहले पाकिस्तान के वजीरिस्तान क्षेत्र में स्थित सेना की पोस्ट पर आतंकियों ने हमला बोल दिया था. इस दौरान 7 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है पाकिस्तानी सेना ने इसी हमले के जवाब में एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है.

आतंकियों के इस हमले में पाकिस्तान के एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक कैप्टन की मौत हो गई थी. इसके अलावा जान गंवाने वाले सैनिकों में 5 सिपाही शामिल थे. निधन के बाद उन्हें रविवार (17 मार्च 2024) को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया.

घटना के बाद पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने इस मामले की जानकारी साझा की थी. उनके मुताबिक 16 मार्च की सुबह आतंकियों के एक समूह ने वजीरिस्तान स्थित सेना के चौकी पर हमला बोल दिया था. 

हालांकि, सेना ने आतंकियों के इस नापाक प्रयास को नाकाम कर दिया था. इससे बौखलाए आतंकियों ने विस्फोटक पदार्थों से भरी अपनी गाड़ी को पोस्ट में लेकर जाकर टक्कर मार दी. जिसमें कई जवान शहीद हो गए.

यह भी पढ़ें- Oldest Earthquake: भूकंप का सबसे पुराना प्रमाण अफ्रीका में मिला, 3.3 अरब साल पुरानी चट्टानों में मिली हैरान करने वाली चीजें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
सरकार ने बताया पाकिस्तान को क्यों नहीं भेजा कोई अलर्ट, सिंधु जल संधि पर भी दिया बड़ा संदेश
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'

वीडियोज

DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs
Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget