एक्सप्लोरर

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच बनने जा रहा ये कॉरिडोर, PAK के विदेश मंत्री इशाक डार का बड़ा ऐलान

Pakistan Bangladesh Corridor: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 6 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए हैं. इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान में बांग्लादेशी अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाएगी.

बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से पाकिस्तान लगातार मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार के साथ मिलकर नए-नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है. पाकिस्तान शिक्षा व्यवस्था खुद चौपट हो चुकी है वह अब बांग्लादेश के छात्रों को शिक्षा मुहैया करना की बात कर रहा है. दोनों देशों ने शिक्षा और बिजनेस के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए पाकिस्तान-बांग्लादेश नॉलेज कॉरिडोर की शुरऊआत की है. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट ये जानकारी दी.

बांग्लादेशी छात्रों को स्कॉलरशिप देगा पाकिस्तान

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार इस प्रोजेक्ट के तहत अगल पांच सालों के दौरान पाकिस्तान में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए बांग्लादेशी छात्रों को 500 स्कॉलरशिप दी जाएगी. इसमें बताया गया कि एक-चौथाई स्कॉलरशिप मेडिकल के क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स को दी जाएगी. इसके अलावा अगले पांच सालों के दौरान 100 से बांग्लादेशी प्रशासनिक अधिकारियों के लिए ट्रेनिंग की व्यवस्था करने की बात कही गई है.

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को ढाका पहुंचे. इशाक डार ने कहा, "पाकिस्तान तकनीकी सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत बांग्लादेशी छात्रों को आवंटित होने वाले स्कॉलरशिप की संख्या भी 5 से बढ़ाकर 25 करने का निर्णय लिया गया है." पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को कहा था कि इन बैठकों के दौरान द्विपक्षीय संबंधों, कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

दोनों देशों के बीच 6 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार बांग्लादेश और उनके देश के बीच 6 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. इसमें राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए फ्री-वीजा एंट्री, दोनों देशों की विदेश सेवा अकादमी के बीज समझौता ज्ञापन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम शामिल है.

पाकिस्तान जो खुद पैसों के लिए आईएमएफ और दूसरे देशों के आगे हाथ फैलाए खड़ा रहता है वह बांग्लादेश के छात्रों को स्कॉलरशिप देने की बात कर रहा है. हाल ही में आईएमएफ ने पाकिस्तान से केंद्रीय बैंक बोर्ड से वित्त सचिव को हटाने और डिप्टी गवर्नर के पदों को भरने का फरमान सुनाया था. पाकिस्तान आईएमएफ के सात अरब डॉलर के ऋण कार्यक्रम को लागू कर रहा है. उसे मॉनेटरी फंड से करीब एक अरब डॉलर की किस्त तभी मिलती है जब वह निर्धारित शर्तों का पालन करता है.

ये भी पढ़ें : क्या बांग्लादेश से माफी मांगेगा पाकिस्तान? ढाका पहुंचे PAK के विदेश मंत्री इशाक डार, भारत की बढ़ी टेंशन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget