एक्सप्लोरर

भारत ही नहीं, पाकिस्तान की भी हवा हुई 'जहरीली', क्या है पड़ोसी मुल्क में फैले 'दमघोंटू' वायु प्रदूषण की वजह?

Lahore Air Pollution: भारत की तरह ही पाकिस्तान को भी वायु प्रदूषण से दो-चार होना पड़ रहा है. आलम ये है कि लाहौर जैसे शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है.

Pakistan Air Pollution: पाकिस्तान के लाहौर और भारत की राजधानी दिल्ली के बीच काफी समानताएं हैं. अब तक खाना, कल्चर और ऐतिहासिक धरोहरों की वजह से दोनों शहरों को एक जैसा माना जाता था. मगर अब इसमें एक और नाम जुड़ गया है और वो है-प्रदूषण. जिस तरह सर्दियों के आने के साथ ही दिल्ली के लोगों को साफ हवा के लिए जूझना पड़ता है. ठीक वैसे ही लाहौर की आवाम को भी साफ-सुथरी हवा के लिए परेशान होना पड़ता है. 

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार (11 नवंबर) को भी एयर क्वालिटी बेहद खराब रही है. वो तो शुक्र हो बारिश का, जो 400 के पार चल रहे एयर क्वालिटी इंडेक्स 150 के करीब आया है. लेकिन ये हवा भी बेहद ही खराब स्थिति की है. ठीक ऐसा ही कुछ लाहौर में भी है, जहां एक्यूआई लगभग दिल्ली के बराबर है. अब ऐसे में सवाल उठता है कि दिल्ली में तो प्रदूषण के पीछे पराली जलाने और गाड़ियों के धुएं का हाथ होता है, लेकिन पाकिस्तान में फैले वायु प्रदूषण के पीछे क्या वजह है. 

क्या है पाकिस्तान में हाल? 

पाकिस्तान में वायु प्रदूषण के पीछे की वजह जानने से पहले वहां के हालात को समझते हैं. वायु प्रदूषण की सबसे बुरी मार पाकिस्तान का पंजाब प्रांत झेल रहा है. इस प्रांत की राजधानी लाहौर का सबसे बुरा हाल है. इसके अलावा ननकाना साहिब, शेखपुरा, कासूर, गुजरांवाला, हाफिजाबाद और सियालकोट में भी लोग साफ हवा के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दिए. सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात ये है कि एयर क्वालिटी इतनी ज्यादा खराब हुई है कि सरकार को लॉकडाउन लगाना पड़ा है. 

दरअसल, लाहौर, गुजरांवाला और हाफिजाबाद में रविवार तक पब्लिक पार्क, मॉल और दफ्तरों को बंद कर दिया गया है. पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि तीनों शहरों में हेल्थ इमरजेंसी लगाई गई है. लोगों की गतिविधियों को कम से कम कर दिया गया है. सरकार ने ये फैसला तब लिया, जब तीनों शहरों में एक्यूआई 400 के पार चला गया. हालांकि, शुक्रवार को हुई बारिश के बाद अभी लाहौर का एक्यूआई 157 पर है, जो 'अस्वस्थ' की कैटेगरी में आता है. 

क्या है वायु प्रदूषण की वजह? 

लाहौर और पंजाब प्रांत के कई अन्य शहरों में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है. लगभग 11 करोड़ की आबादी के साथ पंजाब पाकिस्तान का सबसे ज्यादा आबादी वाला प्रांत है. लाहौर में खराब हवा की वजह वाहनों से निकलने वाला धुंआ, इंडस्ट्री से होने वाला प्रदूषण, कोयले से चलने वाले पावर प्लांट, कचरे को जलाना और हजारों ईंट के भट्टों से निकलने वाला धुआं है. इसके अलावा सर्दियों के समय लाहौर के बाहर मौजूद खेतों में जलाई जाने वाली पराली भी एक वजह है.

इस साल मई में पंजाब प्रांत की प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट की तरफ से जारी की गई एक रिपोर्ट में बताया गया कि लाहौर के 83 फीसदी वायु प्रदूषण के पीछे गाड़ियों से निकलने वाला धुंआ है. लाहौर के सिटी ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शहर में वाहनों की संख्या 62 लाख है, जबकि 42 लाख मोटरसाइकिल हैं. इनमें से ज्यादातर गाड़ियों में घटिया क्वालिटी का तेल इस्तेमाल किया जाता है, जिनकी वजह से निकलने वाला धुंआ बेहद ही जहरीला होता है. 

शहर की ज्यादातर गाड़ियों की ठीक ढंग से जांच भी नहीं की जाती है. कुछ गाड़ियां कई-कई साल पुरानी हैं और उनकी टेस्टिंग भी नहीं हो रही है. इसकी वजह से इन खस्ताहाल गाड़ियों से बहुत ज्यादा धुंआ निकलता है. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि लाहौर में एक वक्त पेड़ों की तादाद बहुत ज्यादा थी. लेकिन पिछले 15 सालों में हाईवे, अंडरपास और ओवरपास बनाने के नाम पर शहर से पेड़ों को काटा जाने लगा. इसका नतीजा ये हुआ कि खराब हवा को साफ करने वाले पेड़ ही नहीं हैं. 

यह भी पढ़ें: कंगाल पाकिस्तान फिर चीन और सऊदी अरब के आगे गिड़गिड़ाया, मांगी 11 अरब डॉलर की मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, PoK में एवलांच की चपेट में आने से मौत
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, PoK में एवलांच की चपेट में आने से मौत
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
केरल में बारिश से बुरे हालात, CPIM सांसद ने CM सतीशन पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget