एक्सप्लोरर

Afghanistan–Pakistan Border Clash: अफगान सीमा बलों ने की अंधाधुन गोलीबारी, 6 की मौत, 17 घायल

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा, अफगानिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में छह नागरिक मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए, जिसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की.

Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है. आरोप है कि सीमा को लेकर चल रहे विवाद के बीच रविवार शाम को अफगानिस्तान की फौज ने अंधाधुन फायरिंग कर दी, जिसमें 6 पाकिस्तानी आम नागरिकों की मौत हो गई. जबकि हमले में एक अफगान सेना के जवान की मौत और 17 अन्य घायल हो गए. वहीं, दो सप्ताह पहले भी फायरिंग हुई थी, जिसमें 6 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई थी. 

हमला स्पिन -बोल्दाक इलाके में हुआ. इस हमले के बाद पाकिस्तानी सेना ने एक बयान जारी करके कहा कि अफगान बॉर्डर फोर्स ने चमन बॉर्डर पर बिना किसी वजह से हमारे नागरिकों पर फायरिंग कर दी. अफगान फौज ने आर्टिलरी और मोर्टार के साथ भारी हथियारों से अंधाधुन आबादी वाले इलाके में फायरिंग की.

पाकिस्तानी सेना का बयान
पाकिस्तानी सेना के बयान में आगे कहा गया है कि अफगानिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में छह नागरिक मारे गए और 17 अन्य घायल हो गए, जिसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इस हमले के बाद से ही दोनों देशों में भारी तनाव की स्थिती बनी हुई है. अब आगे वाले समय में क्या होगा? इसको लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान बॉर्डर पर रहने वाले लोग दहशत में हैं. 

चेकपोस्ट बनाने से रोकने पर विवाद 
अफगान सेना का कहना है कि यह हमला तब शुरू हुआ जब पाकिस्तानी सेना ने अफगानी सेना को बॉर्डर पर अपने हिस्से में एक नया चेकपोस्ट बनाने से रोक रहे थे. वहीं, कंधार पुलिस के प्रवक्ता हाफिज साबिर ने कहा कि हमले में एक अफगान सैनिक मारा गया है और तीन नागरिकों सहित 10 अन्य लोग घायल हो गए हैं. हालांकि हमले के बाद दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसके बाद फिलहाल बॉर्डर पर स्थिति सामान्य है.

दोनों देशों के बीच चमन बॉर्डर का इस्तेमाल व्यापार और आने-जाने के लिए किया जाता है. पहले भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच इसी तरह की झड़पों के बाद पिछले महीने कई दिनों तक इस क्रॉसिंग को बंद कर दिया गया था. यह बॉर्डर पाकिस्तान के पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत को अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत से जोड़ता है. लेकिन फिलहाल पाकिस्तान अफगान सीमा पर लगातार अपना सेना को सक्रिय कर रहा है.  

यह भी पढ़ें: जापानी स्पेसक्राफ्ट, UAE का रोवर और NASA के कंपोनेंट चंद्रमा की ओर ले गया मस्क का रॉकेट, जानें स्पेसएक्स लॉन्च की खासियत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
PoK के विद्रोह के आगे झुका पाकिस्तान, अमान खान ने मौत का फातिहा पढ़कर दी थी धमकी!
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget