एक्सप्लोरर

पाकिस्तान ने भारत पर ‘सीपेक’ को नुकसान पहुंचाने के प्रयास का आरोप लगाया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत पर आरोप लगाया कि वह 46 अरब डॉलर के चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपेक) को ‘नुकसान पहुंचाने’ का प्रयास कर रहा है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफीस जकरिया ने कहा कि भारत उस सीपेक का खुलकर विरोध कर रहा है जो चीन के शिनजियांग क्षेत्र को पाकिस्तान के ग्वादर बंदरगाह से जोड़ता है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम सीपेक को नुकसान पहुंचाने की भारत सरकार की योजनाओं से अवगत हैं. पाकिस्तान में भारत का दखल किसी से छिपा नहीं है.’’ जकरिया ने कहा कि पिछले साल जासूसी के आरोप में बलूचिस्तान से गिरफ्तार हुआ भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव ने सीपेक के कार्य को प्रभावित करने के प्रयास को स्वीकार किया है.

उन्होंने दावा कया कि पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में भारत शामिल रहा है. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमने पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों में भारत की संलिप्तता की बात को संयुक्त राष्ट्र महासचिव के संज्ञान में लाए हैं.’’ उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारत अपनी सैन्य क्षमता निर्माण के माध्यम से क्षेत्रीय शांति को खतरे में डाल रहा है.

जकरिया ने कहा, ‘‘भारतीय रक्षा निर्माण क्षेत्र के हित में नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह गंभीर चिंता का विषय है और क्षेत्र में शांति को खतरे में डाल रहा है और सामरिक संतुलन को बिगाड़ रहा है.’’ जकरिया की यह टिप्पणी उस वक्त आई है जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने दावा किया था कि भारत ‘गुप्त परमाणु शहर’ का निर्माण कर रहा है और परमाणु हथियारों का जखीरा एकत्र कर लिया है जो क्षेत्र में सामारिक संतुलन के लिए खतरा पैदा करता है.

इस्लामाबाद में साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन के दौरान जकरिया ने आरोप लगाया कि कश्मीरियों के खिलाफ भारतीय अत्याचार जस का तस जारी है. उन्होंने भारत पर ‘नियंत्रण रेखा एवं कामकाजी सीमा’ पर संघर्ष विराम के उल्लंघन का भी आरोप लगाया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget